कानपुर। शनिवार  24 अगस्त को भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अरुण जेटली का निधन हो गया। वह बीते काफी दिनों बीमार चल रहे थे। 66 साल अरुण जेटली ने दिल्ली के एम्स में उपचार के दाैरान अंतिम सांस ली। दिल्ली एम्स द्वारा जारी किए बुलेटिन के मुताबिक पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली ने दोपहर 12 : 07 पर अंतिम सांस ली। वे इसी माह 9 अगस्त को भर्ती हुए थे। जेटली के निधन से पूरे देश में शोक प्रकट किया है। सभी लोग उनके लिए श्रद्घांजलि दे रहे हैं। जिससे बॉलीवु़ड भी अछूता नहीं है। कई सितारों ने सोशल मीडिया को अपनी भावनायें व्यक्त करने का माध्यम बनाया।



सनी देओल- अभिनेता से नेता बन चुके सनी देओल ने इसे राष्ट्र की क्षति बताया है।



रीतेश देशमुख- रीतेश ने ट्वीट किया कि अरुण जी की मृत्यु से उन्हें गहरा दुख हुआ।



शत्रुघ्न सिन्हा- वहीं अब राजनीति के क्षेत्र में ही सक्रिय वेटेनर एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा ने लिखा कि अपने पुराने दोस्त के जाने से वे बेहद दुखी हैं।



अजय देवगन- फिल्म स्टार अजय देवगन भी  जेटली के निधन से गहरे दुख में हैं।



तुषार कपूर- एक्टर तुषार कपूर ने भी अरुण जेटली को श्रद्घांजलि दी है।



लता मंगेशकर- स्वर साम्राज्ञी लता जी ने उन्हें डायनेमिक नेता और एक रीयल जैंटलमैन कहते हुए उनके निधन पर दुख व्यक्त किया है।

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk