गुरुत्वाकर्षण शून्य
आदमी की लंबाई आम तौर पर माता-पिता के जीन पर निर्भर करती है। जब कद बढ़ना रुक जाता है, उसके बाद इसे बढ़ाना मुश्किल है। दरअसल, हमारा मेरुदंड गुरुत्वाकर्षण की वजह से खिंचा रहता है और इसलिए इसमें बढ़ोतरी नहीं होती। अंतरिक्ष में गुरुत्वाकर्षण लगभग शून्य होता है इसलिए वहां रहने पर मेरुदंड पर इस तरह का दबाव नहीं रहता। अंतरिक्ष यात्रियों की लंबाई इस वजह से बढ़ जाती है। वैसे, चिकित्सा विज्ञान से जुड़े विशेषज्ञों का कहना है कि इस तरह की बढ़ोतरी तीन प्रतिशत तक हो सकती है। स्कॉट कैली और रूसी अंतरिक्ष यात्री मिखाइल कॉर्निएंको अंतरिक्ष में 340 दिन गुजारकर बुधवार को लौटे हैं।अंतरिक्ष में रहने के दौरान शरीर में क्या-क्या बदलाव होते हैं, इस पर वैज्ञानिक लंबे समय से अध्ययन कर रहे हैं।
जांच छह माह तक
इस बार नासा इस बारे में अधिक जानकारी मिलने की आशा में है। इसकी वजह हैं स्कॉट के जुड़वां भाई मार्क कैली। मार्क धरती पर ही रहे हैं। वैज्ञानिक इस वजह से जीन से जुड़ी बेहतर जानकारी जुटाने की उम्मीद में हैं। अंतरिक्ष में गुरुत्वाकर्षण न होने का असर कई तरह से होता है। धरती पर रहते हुए रक्त का प्रवाह नीचे की तरफ होता है। लेकिन अंतरिक्ष में इस तरह के प्रवाह में बाधा होती है जिससे सिर पर जोर पड़ता है। इससे आंखों की रोशनी पर गहरा प्रभाव पड़ता है। कई बार अंतरिक्ष यात्रियों की देखने की शक्ति पर भी गहरा असर हुआ है। स्कॉट और मिखाइल की आंखों के अध्ययन का काम नासा के जापानी वैज्ञानिक डॉ. चिकाई मुकाई के नेतृत्व वाली टीम कर रही है। यह जांच छह माह तक चलेगी।
याददाश्त पर भी असर
inextlive from World News Desk
International News inextlive from World News Desk