26 अक्टूबर से आंदोलन

जानकारी के मुताबिक बैंक कर्मचारी पिछले काफी दिनों से अपनी मांगे पूरी करने की मांग कर रहे हैं। जिसके लिए बैंक कर्मचारियों के संगठन लगातार आंदोलन भी चला रहे हैं, लेकिन बावजूद इसके उनकी मांगे अभी तक पूरी नहीं हुई हैं। जिसको लेकर अब बैंक कर्मचारी आर पार की लडा़ई पर उतरने की तैयारी में हैं। बैंक के कर्मचारियों ने 2 दिसंबर को देशभर में हड़ताल रखने का ऐलान कर दिया हैं। जिसमें स्टेट बैंक के कर्मचारियों का कहना है कि हो सका तो वे 1 दिसंबर से ही कामकाज बंद कर देंगे। 2 दिसंबर को होने वाली हड़ताल पूरे देश में की जाएगी। इतन ही नहीं अब बैंक कर्मचारियों के संगठनों का कहना है कि 26 अक्टूबर से वे अपना आंदोलन तेज करेंगे। इसके बाद भी अगर सरकार कोई पहल नहीं करती है तब देशभर में हड़ताल कर दी जाएगी।

ये हैं कर्मचारियों की मांगे

कर्मचारियों का कहना है कि उनकी मांगे हैं कि एसबीआई के एसोसिएट बैंकों को अलग किया जाए। बैंक स्टाफ के लिए हाउसिंग लोन की राशि बढ़ाई जाए। सरकार की गाइडलाइन के मुताबिक अनुकंपा नियुक्तियां की जाएं। इसके अलावा सब स्टाफ और पार्ट टाइम कर्मचारियों की नियुक्ति भी की जाए। ऐसे में अगर 2 दिसंबर वाली हड़ताल के बाद भी उनकी मांगे नहीं पूरी हुई तो अनिश्िचत कालीन हड़ताल पर कर्मचारी चले जाएंगे। कर्मचारियों का कहना है कि अब बिना हड़ताल किए उनकी मांगे पूरी होना मुश्किल है। बताते चलें कि इससे पहले भी कर्मचारी 2 सितंबर को भी हड़ताल कर चुके हैं।

inextlive from Business News Desk

Business News inextlive from Business News Desk