-रविवार को राज्य में कोरोना के 242 पेशेंट मिले
-कुल कोरोना पॉजिटिव की संख्या हुई 3807
-ठीक होने वालों की संख्या : 1520 -एक्टिव केस : 2264
-राज्य में कुल मौत : 23
PATNA : पटना में कोरोना संक्रमण का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है। रविवार को 11 कोरोना पेशेंट मिले। जिसके बाद अकेले पटना में संक्रमितों की कुल संख्या 252 हो गई है। इनमें से 102 ठीक हुए हैं और दो लोगों की अब तक मृत्यु हुई है।
वहीं, पूरे राज्य में 242 कोरोना के संक्रमित मिले। इसके साथ ही राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या 3807 हो गई है। साथ ही दो और कोरोना पॉजिटिव की मौत हो गई। मरने वालों में एक बेगूसराय और एक मौत खगडि़या का पेशेंट शामिल है। दो मौत के बाद प्रदेश में मरने वालों की कुल संख्या 23 हो गई।
26 जिलों से मिले 242 संक्रमित
बेगूसराय : 47
भागलपुर : 35
किशनगंज : 21
मधेपुरा : 17
जहानाबाद : 13
पूर्णिया : 13
सुपौल : 13
पटना : 11
मुजफ्फरपुर : 11
सारण : 9
शेखपुरा : 8
औरंगाबाद : 7
गया : 6
जमुई : 5
सहरसा : 4
खगडि़या : 3
अरवल : 3
सीतामढ़ी : 3
कैमूर : 3
मुंगेर : 2
कटिहार : 2
भोजपुर : 2
दरभंगा : 1
नवादा : 1
अररिया : 1
बक्सर : 1