PATNA : सूबे में बाल विकास परियोजना पदाधिकारी और आंगनबाड़ी सेविकाओं की नियुक्ति प्रक्रिया जल्द शुरू होने वाली है। इसके लिए समाज कल्याण विभाग प्रस्ताव तैयार कर रहा है जिसे कैबिनेट के पास मंजूरी के लिए भेजा जाएगा। मंजूरी मिलने पर फ्भ्म् पदों पर बाल विकास परियोजना पदाधिकारी (सीडीपीओ) की बहाली होगी। वहीं विभाग के स्तर से ख्फ् हजार आंगनबाड़ी सेविका की नियुक्ति की तैयारी भी अंतिम चरण है।

जल्द नियुक्ति करने का निर्देश

समाज कल्याण विभाग ने ब्ख्,फ्ब्भ् पदों पर आंगनबाड़ी सेविका की बहाली के लिए प्रस्ताव केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय को भेजा था। इन पदों के विरुद्ध मंत्रालय ने ख्फ् हजार पदों पर आंगनबाड़ी सेविका की नियुक्ति करने का निर्देश दिया है।

नियुक्ति प्रक्रिया में हुआ बदलाव

विभाग ने आंगनबाड़ी सेविकाओं की नियुक्ति प्रक्रिया में बदलाव किया है। इसके लिए नियमावली में संशोधन भी किया गया है। इसके मुताबिक आंगनबाड़ी सेविका पद पर होने वाली नियुक्ति में बाल विकास परियोजना पदाधिकारी (सीडीपीओ) की कोई भूमिका नहीं होगी। नये प्रावधान में जिलाधिकारी द्वारा गठित चयन समिति आंगनबाड़ी सेविका की नियुक्ति करेगी। जिस आंगनबाड़ी केंद्र के लिए सेविका का चयन किया जाएगा उस इलाके के निर्वाचित मुखिया एवं पंचायत सचिव को चयन समिति का सदस्य मनोनीत किया जाएगा। समिति में प्रखंड कल्याण पदाधिकारी भी शामिल होंगे।

खुलेंगे फ्ब्,क्फ्0 हजार आंगनबाड़ी केंद्र

केंद्र सरकार ने फ्ब्,क्फ्0 नए आंगनबाड़ी केंद्र खोलने की स्वीकृति दी है। इसके लिए राज्य सरकार ने प्रस्ताव भेजा था। नए आंगनबाड़ी केंद्रों को खोलने में उन इलाकों को प्राथमिकता दी जाएगी जहां आबादी के हिसाब से कम आंगनबाड़ी केंद्र संचालित हो रहे हैं। वर्तमान में राज्य में 9क्,ब्म्म् आंगनबाड़ी केंद्र संचालित हैं।

'केंद्र सरकार ने ब्ख् हजार पदों के विरुद्ध ख्फ् हजार आंगनबाड़ी सेविकाओं की नियुक्ति को मंजूरी दी है। सभी फ्8 जिलों में सेविकाओं की नियुक्ति की प्रशासनिक तैयारियां पूरी की जा रही हैं।

-मंजू वर्मा (मंत्री, समाज कल्याण विभाग)