PATNA : शास्त्री नगर थाना इलाके में कार से बाइक टच क्या हो गई कि बाइक सवार को किडनैप कर लिया। उसे जबरन कार के अंदर बैठा लिया। कभी बेली रोड तो कभी बोरिंग रोड घूमाते रहे। इस दौरान टॉर्चर किया। मारपीट की। जब मामला पुलिस के संज्ञान में आया तो तेजी से कार्रवाई करते हुए एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया।

दरअसल, राजीव नगर के रहने वाले अभिषेक अनुराग एक कंस्ट्रक्शन कंपनी में काम करते हैं। वो शुक्रवार को गांधी मैदान स्थित ऑफिस से घर के लिए निकले थे। पटेल नगर में गांधी मूर्ति के पास सामने से आ रही एक स्विफ्ट डिजायर कार आ रही थी। कार को बाइक टच कर गई। दोनों गाडि़यां रूकी। कार के अंदर म् लड़के सवार थे। जिन्होंने अपनी धौंस दिखाते हुए अभिषेक को अपने कब्जे में ले लिया।

- स्क्रैच के एवज में मांगी मोटी रकम

कार से बाहर निकल लड़कों ने अभिषेक पर कार में स्क्रैच लगाने का आरोप लगाया। उसने उसका विरोध किया। कहा कि स्क्रैच पहले से थी। बाइक से नहीं लगी है। लेकिन लड़के अपनी बात पर अड़ गए। वहां से अभिषेक को आगे बढ़ने नहीं दिया। उसे अपने कब्जे में ले लिया। छोड़ने के एवज में मोटी रकम की डिमांड करने लगे।

- जबरन कार में बैठाया

अभिषेक के पास उस वक्त करीब ब् हजार रुपए थे। वो देकर निकलना भी चाहा। लेकिन बदमाशों ने उसकी एक नहीं सुनी। जबरन बाइक से उतार उसे अपनी कार में बैठा लिया। इसके बाद कार स्टार्ट कर वहां से निकल गए। घंटों कार को सड़क पर घूमाते रहे। अंदर में ही उसकी पिटाई करते रहे। छोड़ने के लिए अभिषेक मिन्नतें करता रहा। लेकिन बदमाशों ने उसकी नहीं सुनी।

- ले गए एएन कॉलेज

करीब ढ़ाई घंटे तक कार में रखने के बाद बदमाश लड़के एएन कॉलेज पहुंचे। वहां पर और दो-तीन लड़के एक दूसरी कार से पहुंच गए। अभिषेक के पास के ब् हजार रुपए, पर्स, सोने की चेन व घड़ी लूट ली। फिर भी उसे नहीं छोड़ा। काफी मिन्नतें करने के बाद उसे अपने भाई को कॉल करने के लिए मोबाइल दिया। ताकि कॉल कर वो भाई के जरिए रुपए मंगवा सके।

- गैंग में प्रोफेसर का बेटा

एएन कॉलेज जाने से पहले अभिषेक का भाई एसके पुरी थाने पहुंचा। उसने पुलिस को पूरी बात बताई। जिसके बाद पुलिस टीम ने तेजी से कार्रवाई की। पुलिस को आता देख सभी बदमाश भागने लगे। लेकिन सुमित कुमार नाम के बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। मौके से कार व एक बाइक को पुलिस ने जब्त किया। इस गैंग में एएन कॉलेज के एक प्रोफेसर का बेटा सुमैर सिंह भी शामिल है। इस पूरे मामले को शास्त्री नगर थाने को सौंप दिया गया।

इस मामले में किडनैपिंग का एफआईआर दर्ज किया गया है। प्रोफेसर के बेटे समेत भ् को नामजद व फ् अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। फरार सभी बदमाशों की तलाश चल रही है।

चंदन कुशवाहा, सिटी एसपी, सेंट्रल