PATNA CITY: क्ब् फरवरी की रात दीरापर इलाके में हुई गोलीबारी के मामले में पुलिस को लगातार सफलता मिल रही है। तीन बदमाशों को जेल भेजने के बाद चौक थाना की पुलिस ने शुक्रवार को उस गिरोह के एक और सदस्य कुंदन जायसवाल उर्फ बिट्टू को अरेस्ट किया है। उसके घर से तीन पिस्टल और ख्7 कारतूस बरामद किया गया है।

गोलीबारी में शामिल था

एसएचओ अशोक कुमार पाण्डेय ने बताया कि गोलीबारी की घटना के बाद उसी रात दीपक यादव एवं अजीत यादव को अरेस्ट किया गया था। इसके बाद दीरापर के छोटू को पकड़ा गया। कुंदन कुमार जायसवाल पिता विपत प्रसाद चौधरी चौकशिकारपुर के नालापर का रहने वाला है। यह दीपक गिरोह का मेंबर है और क्ब् फरवरी की रात हुई गोलीबारी में यह शामिल था।

घटना को अंजाम दे भागा

एसएचओ का कहना है कि घटना को अंजाम देने के बाद कुंदन भाग गया था। इस बीच क्भ् फरवरी की रात उसके घर आने की सूचना मिली। इसके बाद वे खुद, एसआई उपेंद्र रजक, एएसआई सियाराम सिंह एवं पुलिस बल को लेकर घेराबंदी की और वह पकड़ा गया। कुंदन इसके पूर्व चौकशिकारपुर टीओपी पर बमबाजी करने एवं ऑटो चालक के हत्या समेत इस थाना के चार मामले में नामजद रहा है।

क्या-क्या मिला

7.म्भ् बोर का अ‌र्द्धनिर्मित देसी पिस्तौल-क्

-7.म्भ् बोर का कारतूस- म्

-फ्क्भ् बोर का पिस्तौल- ख्

-फ्क्भ् बोर का कारतूस-ख्क्