-प्रीलिमनरी में पहली बार मशीन इनपुट से पूछे गए सवाल

-राजधानी में हजारों कैंडिडेट पेमेंट बैंक परीक्षा में हुए शामिल

PATNA: रविवार को राजधानी में एक दर्जन से अधिक संस्थानों में इंडियन पोस्ट पेमेंट बैंक लि.(आइपीपीबी) परीक्षा हुई। असिस्टेंट मैनेजर (टेरिटरी)के पद के लिए बैंकिंग की तैयारी से जुडे़ अभ्यर्थियों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। विशेषज्ञों ने बताया कि प्रश्नों का स्तर स्टैंडर्ड था। इसमें रीजनिंग, मैथ और अंग्रेजी से प्रश्न पूछे गए। कुल क्00 प्रश्न के पेपर में हर चार गलती पर एक निगेटिव मा‌र्क्स था। चार शिफ्टों में परीक्षा हुई।

पहली बार मशीन इनपुट आया

प्राय: बैंकिंग की परीक्षा के मेंस में मशीन इनपुट से प्रश्न पूछे जाते हैं। लेकिन यह पहला मौका है जब इस प्रीलिमनरी परीक्षा में इसे शामिल किया गया। इसमें कोडिंग-डिकोडिंग और इनपुट - आउटपुट शामिल किया गया। सवाल कठिन थे। जो अभ्यर्थी पहली बार बैंकिंग परीक्षा में शामिल हुए थे, उनके लिए यह और कठिन था। परीक्षा देने आये कैंडिडेट्स के बीच यह चर्चा का विषय बना रहा। सभी कैंडिडेट दर्जनों सवालों को लेकर विमर्श करते नजर आए।

रीजनिंग देख छूटा पसीना

इस परीक्षा में रीजनिंग के सवाल कठिन थे। इसमें पजल में स्क्वायर शेप दिए गए थे। यह प्रीलिम का दूसरा दिन था जबकि पहले दिन सर्किल से सवाल आये थे। अभ्यर्थी अनंदिता झा ने बताया कि सवाल नवीनतम थे। बस पैटर्न थोड़ा बदल गया था। निगेटिव मार्किंग के कारण सोच-समझकर ही प्रश्न अटेंम्प कर रही थी। वहीं, नवीन श्रीवास्तव ने बताया कि यह परीक्षा पहले के बैंक पीओ से थोड़ा अलग थी। मशीन इनपुट के सवालों ने इसे एक अलग ही रूप दे दिया है। इसके अलावा मैथ भी थोड़ा कठिन था।

हफ्ते भर में रिजल्ट

यह प्रीलिमनरी परीक्षा है और मेंस का एग्जाम होना है। रविवार की ऑनलाइन परीक्षा का रिजल्ट एक हफ्ते में आ जाने की संभावना है। इसके दस से क्भ् गुणा रिजल्ट दिए जाने की संभावना है। करीब म्भ्0 पदों के लिए अभ्यर्थी इसमें शामिल हुए हैं। परीक्षा विशेषज्ञों के मुताबिक इसमें जनरल का कट-ऑफ 80-8भ् तक रहने की संभावना है।

एलडीसी एग्जाम : जीएस में करेंट अफेयर्स के सवाल पड़े भारी

राजधानी पटना के ख्ख् सेंटरों पर एसएससी की ओर से आयोजित लोअर डिवीजनल क्लर्क (एलडीसी) की परीक्षा रविवार को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। जीएस को अभ्यर्थियों ने कठिन बताया। इसका कारण परंपरागत जीके के साथ नवीनतम प्रश्नों का कठिन होना बताया गया है। प्रति प्रश्न दो मा‌र्क्स निर्धारित थे। कुल क्00 सवाल पूछे गए। इसमें जीएस, रीजनिंग, मैथ और अंग्रेजी से भ्0-भ्0 प्रश्न पूछे गए। प्रति चार गलती पर एक मा‌र्क्स निगेटिव है। हालांकि परीक्षा पहले दिन की तुलना में आसान रहा। मैथ और रीजनिंग में सवाल आसान रहा। यह पहला मौका है जब यह परीक्षा ऑनलाइन हो रही है। ज्ञात हो कि करीब पांच हजार सीट के लिए देशभर से म्म् लाख परीक्षार्थी भाग ले रहे हैं।

अंग्रेजी और मैथ रहा आसान

अंग्रेजी और मैथ आसान रहा। मैथ में प्रश्न सामान्य स्तर का था। ज्योमेट्री से अधिक सवाल पूछे गए। ग्राफ बनाने में अधिक समय लगा। रीजनिंग में प्रश्न आसान थे। सिर्फ जीएस में ट्रेडिशनल के साथ समसामयिक प्रश्नों को अधिक तरजीह दिया गया। सबसे लंबी नदी कौन है। अक्षरधाम मंदिर कहां है, मानव शरीर में कितनी हड्डियां होती है- जैसे ट्रेडिशनल सवाल थे। एग्जाम एक्सपर्ट एम रहमान ने बताया कि जीएस थोड़ा कठिन था बाकी विषय आसान रहे। जनरल का कट-ऑफ क्फ्0, ओबीसी क्ख्भ् और एससी, एसटी क्क्7 तक रहने की उम्मीद है।