PATNA: बिहटा के डोमिनिया पुल के पास दिनदहाड़े गोली मार कर हत्या कराने वाले कुख्यात रजनीश कुमार को दो साथियों के साथ पटना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मौके से पिस्टल और गोली बरामद किया है।

बिहटा थाना के एसएचओ के मुताबिक ख्0 अक्टूबर ख्0क्म् को अंजनी कुमार अर्फ मिठ्ठू कुमार को रजनीश ने गोली मार कर हत्या कर दी थी। इसके बाद वह लगातार फरार चल रहा था। इस बीच पुलिस को सूचना मिली थी कि रजनीश जानीपुर के पास एक घटना को अंजाम देने वाला है। इस दौरान पुलिस मौके पर पहुंचकर रजनीश को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में मन्नू शर्मा और मनीष कुमार को अपने-अपने घर से बंदूर के साथ गिरफ्तार किया गया।

- इस तरह करता था वसूली

पुलिस ने बताया कि कुख्यात रजनीश नौबतपुर, बिहटा, बिक्रम और जानीपुर क्षेत्र के व्यवसायी के अलावा आम लोगों से बंदूक दिखाकर वसूली करता था। इसके अलावा दिन दहाड़े गोली चलाकर लोगों में दहशत फैलाता था।

यह बरामद किया गया

दो नाली बंदूक - क्

देशी पिस्टल - क्

गोली - म्

मोबाइल - क्