तेरी मेरी प्रेम कहानी। एक झटके में हुई खत्म

जिसके लिए मैंने अपनी पढ़ाई छोड़ दी, फैमिली छोड़ दी। उसने जो कहा, मैंने वही किया। फैमिली से जेवर तक चुराकर मैंने उसे दिया। मेरे मां-पापा उसके साथ शादी करने को राजी नहीं हुए, फिर भी मैंने जबरदस्ती शादी की। शादी के छह महीने तक सबकुछ सही रहा, पर बाद में वह मुझे हमेशा मायके से कोई ना कोई सामान लाने को कहता। वह मुझे बहुत मारता है। आजिज होकर मैं वीमेन हेल्पलाइन की मदद मांगने आई हूं। कैसे भी करके मैं अपनी इस प्रेम कहानी को खत्म करना चाहती हूं।

पूजा मिश्रा (बदला हुआ नाम), पाटलिपुत्र कॉलोनी

उसके लिए अपनी फैमिली छोड़ दी

मैंने जब इंटर पास कर ऑनर्स में एडमिशन लिया, तभी मुझे राकेश से प्यार हो गया। जेडी वीमेंस कॉलेज में मैं पोलिटिकल साइंस की स्टूडेंट थी। राकेश मुझे हमेशा मोबाइल पर मिस कॉल देता था। शुरुआत में तो लड़ाई हुई, पर बाद में उसके माफी मांगने के बाद हमारे बीच प्यार हो गया। वह बिजनेस करता था। मेरे पापा बैंक में हैं। इकलौती बेटी होने के कारण पापा मेरे लिए गवर्नमेंट जॉब वाला लड़का खोज रहे थे, इसलिए मेरी इस शादी के खिलाफ पूरी फैमिली थी। फिर भी मैंने जबदस्ती वीमेन हेल्प लाइन की हेल्प से 2011 में शादी की, पर शादी के तुरंत बाद से ही राकेश पैसे के लिए जबदस्ती करने लगा। वह मुझे पीटने भी लगा। छह महीने पहले मैंने वीमेन हेल्प लाइन में मामला दर्ज करवाया है।

मोनी सिंह (बदला हुआ नाम), कंकड़बाग

वीमेन हेल्पलाइन में आए केसेज

मई    - 4

अप्रैल  - 3

मार्च    - 6

फरवरी  - 4

जनवरी  - 3

दिसंबर  - 4

नवंबर -  4

वीमेन कमीशन में आए केसेज

मई    - 6

अप्रैल  -2

मार्च    - 5

फरवरी  - 4

जनवरी  - 3

दिसंबर  -2

नवंबर - 5

हाल के कुछ महीनों से इस तरह के केस आए हैं। हमने जिन लड़कियों की लव मैरेज करने में मदद की थी, वही आज हमारे पास पति से छुटकारा पाने के लिए हेल्प मांगने आ रही हैं। इसमें से अधिकांश मामले दहेज के ही होते हैं।

प्रमिला, प्रोजेक्ट ऑफिसर, वीमेन हेल्प लाइन

लव मैरेज के कई मामले कमीशन के पास हैं। पहले तो विश्वास कर शादी कर ली, फिर बाद में पत्नि पर शक करने और मारने-पीटने के कई मामले आए। ऐसे में लड़की का साथ उसके मां बाप भी नहीं दे रहे हैं, क्योकि लड़कियों ने गार्जियंस के खिलाफ जाकर शादी की है।

चंद्रमुखी, मेंबर, वीमेन कमीशन

शादी से पहले सोचें, फिर लें फैसला

- शादी जिंदगी भर का रिलेशन होता है। ऐसे में लव मैरेज करने से पहले अच्छी तरह से सोच लेना चाहिए।

- लड़कियों के लिए यह अधिक टफ होता है क्योंकि जिस पर वो विश्वास कर अपना सबकुछ छोड़ती हैं। पर, जब वह धोखा देता है, तो उसके लिए सारे दरवाजे बंद हो जाते हैं।

- लड़कियां लव मैरेज तभी करें, जब वे खुद इंडिपेंडेंट हों।

- फैमिली के खिलाफ जाकर कभी भी लव मैेरेज नहीं करना चाहिए। अगर शादी करने का मन बना ही लिया है, तो अपनी फैमिली को राजी करें।

- फाइनेंशियल कांसेप्ट क्लियर करके ही शादी करें, क्योंकि लाइफ को आगे बढ़ाने के लिए पैसे की हमेशा जरूरत होती है।

- आपसी अंडरस्टैंडिंग हो, तभी लव मैरेज के लिए आगे बढऩा चाहिए।

रागिनी रंजन, एचओडी, सोशियोलॉजी डिपार्टमेंट, पटना वीमेंस कॉलेज