- पिछले साल 12वीं मैथ्स का क्वेश्चन पेपर काफी कठिन था

- सीबीएसई ने जारी किया नए पैटर्न का क्वेश्चन पेपर

PATNA : परीक्षा की तारीख घोषित होने के बाद सीबीएसई स्टूडेंट्स ने पढ़ाई की रफ्तार बढ़ा दी है। उनकी तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए सीबीएसई ने मॉडल क्वेश्चन पेपर जारी किया है। हाल ही जारी हुए इन पेपर्स के जरिए स्टूडेंट्स परीक्षा पैटर्न को समझकर अपनी तैयारी में लगे हैं। पिछले साल मैथेमैटिक्स का टफ पेपर देकर स्टूडेंट्स में काफी रोष था। इस साल सीबीएसई ने इसमें कुछ बदलाव किया है, इसमें आसान सवालों की संख्या अधिक होगा। आई नेक्स्ट की इस रिपोर्ट में मॉडल क्वेश्चन पेपर के जरिए जानते हैं कैसे आसान हुआ है मैथ्स का पेपर।

12वीं के लिए कम की डिफिकल्टी लेवल

सीबीएसई ने स्टूडेंट्स की परेशानी को दूर करने के लिए पेपर पैटर्न सरल और सहज किया है। नए पैटर्न को समझने में ज्यादा परेशानी न हो इसके लिए सीबीएसई ने सैंपल पेपर भी रिलीज कर दिए हैं। जिसमें इस बार बोर्ड ने सर्कुलर जारी करते हुए पेपर के डिफिकल्टी लेवल का वर्गीकरण किया है। सर्कुलर के मुताबिक 20 फीसदी ईजी सवाल, 60 फीसदी एवरेज और 20 फीसदी हाई डिफिकल्टी लेवल के पूछे जाएंगे। इसमें वैरी शॉर्ट आंसर सवाल चार अंक, शॉर्ट आंसर 16 अंक, लॉन्ग आंसर-1 के सवाल 44 अंक और लॉन्ग आंसर-2 के सवाल 36 अंक के होंगे। वैसे यहां बता दें कि सरल या औसत पेपर का मतलब ऐसे पेपर से है, जिसे एवरेज स्टूडेंट भी सॉल्व कर पाएं। 2016 में विद्यार्थी परेशान हो गए थे।

20 प्रतिशत आसान सवाल

- रिमेंबरिंग (20 मा‌र्क्स)- फार्मूला पर आधारित सवाल जो पहले से जानते हैं।

-अंडरस्टेंडिंग (35 मा‌र्क्स)- कांम्प्रिहेंशन ऑफ सब्जेक्ट।

-एप्लीकेशन (25 मा‌र्क्स)- एब्सट्रेक्ट इंफॉर्मेशन औरं नॉलेज को एप्लाई करने वाले सवाल।

-हॉट्स (10 मा‌र्क्स)- इंफॉर्मेशन के बीच डिफरेंसिएशन करते हुए उन्हें अलग करने वाले और कंपेयर करने वाले समाल

-इवेल्यूशन (10 मा‌र्क्स)- मान ज्ञात करने संबंधी सवाल।

पहले से अलग क्वेश्चन पेपर

वेरी शॉर्ट आंसर वाले सवाल अभी तक 1 अंक के आते थे, अब 2 अंक वाले शॉर्ट आंसर टाइप सवाल भी होंगे। कुल 16 अंक के सवाल मैथ्स के पेपर में वेरी शॉर्ट आंसर में होंगे। इसके अलावा 4 और 6 अंक के सवाल भी होंगे।

Marks Calculation (XII)

Question no- marks carrying- Answer type

1- 4- 1mark- very short

5-12- 2 marks- short

13-23- 4 marks- long

24-29- 6 marks- long