क्कन्ञ्जहृन् ष्टढ्ढञ्जङ्घ: अगमकुआं स्थित श्री शीतला माता मंदिर में बुधवार को महिलाएं पूजा-आराधना में लीन थीं, तभी तीन महिलाओं के गले से सोने का चेन किसी ने गायब कर दिया। इसी बीच पीडि़त महिलाओं में से एक ने शक के आधार पर एक महिला को धर दबोचा। पूछताछ और सख्ती बरते जाने पर उसने एक का चेन लौटा दिया गया। कुछ देर बार दूसरे का भी चेन बरामद कर लिया गया। इसके बाद एक-एक कर चार आरोपी महिलाओं को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया। मामला बाइपास थाना में दर्ज किया गया है।

- घसियारी गली की थी महिला

खाजेकलां थाना के घसियारी गली की रहने वाली स्व। जगत नारायण यादव की बेटी सुचिता शीतला माता मंदिर में पूजा-अर्चना करने गई थी। इसी दौरान उसके गले से चेन गायब हो गया। सुचिता को जब पता चला कि उसके आस-पास एक महिला मंडरा रही थी, तो उसे पकड़ पूछताछ करने लगी। तभी दूसरी सहयोगी महिला भी आ धमकी। दूसरी तरफ पता चला कि एक और महिला का भी चेन गायब हो चुका है। वह भी दोनों पकड़ी गई महिला से उलझ गई तो उसका चेन लौटा दिया गया। मगर सुचिता का चेन नहीं मिल सका।

सीसीटीवी में दिखा हाथ की सफाई

पीडि़त महिला ने मंदिर प्रबंधक से बात कर सीसीटीवी का फुटेज देखा, तो उसमें साफ दिख गया। इसके बाद मामला बाइपास थाना में दर्ज करा कर दोनों महिलाओं को पुलिस के हवाले कर दिया गया। सुचिता के चाचा जगत नारायण यादव ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में तीसरी महिला का भी चेन खींचा गया, जबकि एक अन्य महिला का पर्स गायब किया गया। उसमें कैश, एटीएम आदि था। मामला दर्ज होने के बाद एसआई राजू कुमार के नेतृत्व में पुलिस नालंदा के तेल्हाड़ा के मेवा बिंद गांव जाकर रेड की। वहां से दो अन्य महिला लछमिनिया और केपा को अरेस्ट कर चेन को बरामद किया गया।

12 घंटे में मामले का उद्भेदन कर चेन बरामद कर चार महिला को अरेस्ट किया गया। यह संगठित गिरोह है। दुर्गापूजा में भी चेन स्नेचिंग की शिकार महिला को पहचान के लिए बुलाया गया है।

राजेंद्र प्रसाद, एसएचओ, बाइपास थाना