- 781 करोड़ की लागत से बने अस्पताल का किया शुभारंभ

MADHEPURA/PATNA:

स्वास्थ्य सुविधाओं में बढ़ोतरी के लिए किया वादा पूरा कर रहे हैं। अब मजबूरी में किसी को इलाज के लिए बिहार से बाहर नहीं जाना होगा। यह बातें सीएम नीतीश कुमार ने कही। वे मधेपुरा में 781 करोड़ की लागत से बने जननायक कर्पूरी ठाकुर राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल में शनिवार को चिकित्सीय सेवा का शुभारंभ सीएम नीतीश कुमार ने किया। मौके पर उन्होंने कहा कि

होगा 100 स्टूडेंट्स का एडमिशन

उन्होंने कहा कि 2013 में उन्होंने मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास किया था। फिलहाल अस्पताल शुरू हुआ है, लेकिन जल्द ही कॉलेज भी शुरू हो जाएगा। कॉलेज में 100 छात्र-छात्राओं का नामांकन होगा। नीतीश कुमार ने कहा कि समाज के हर तबके का उत्थान हो रहा है। हर क्षेत्र में काम हो रहा है। उन्होंने सूबे में चलाई जा रहीं विकास योजनाओं की भी चर्चा की। उन्होंने खुद को सेवक बताते हुए कहा कि जनता को जिसे वोट देना हो, दे और जिसे सेवक बनाना हो, बनाए। यदि उन्हें सेवा का मौका मिलेगा तो वह सेवा करते रहेंगे। समाज को विकास की ओर ले जाने के लिए सभी लोगों को संकल्प लेना होगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे बच्चों को जरूर पढ़ाएं। सूबे के छह हजार छह हजार मध्य विद्यालयों को उच्च विद्यालयों में उत्क्रमित किया गया है।

मौसम में बदलाव बड़ी चुनौती

पर्यावरण संरक्षण के लिए जल-जीवन-हरियाली अभियान चलाया जा रहा है। मौसम में बदलाव बड़ी चुनौती है। हर मंगलवार को सभी शिक्षण संस्थानों में जल जीवन हरियाली पर चर्चा की जा रही है। इसी के लिए बिहार के पांच करोड़ 16 लाख लोगों ने हाथ से हाथ मिलाकर मानव श्रृंखला बनाई थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि ऊर्जा के क्षेत्र में काम हो रहा है। सौर ऊर्जा पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। मौके पर ऊर्जा मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने कहा कि मेडिकल कॉलेज के समीप दो करोड़ 25 लाख की लागत से पावर सबस्टेशन बनाया जाएगा।

होगी नर्सो की बहाली

स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि सूबे में 6400 चिकित्सकों व 9200 ए ग्रेड नर्सो की नियुक्ति का काम अप्रैल तक पूरा हो जाएगा। कोसी व सीमांचल सहित पूरे राज्य को इस अस्पताल से फायदा होगा। मधेपुरा में विश्वस्तरीय अस्पताल बना है। 500 बेड का यह अस्पताल अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस है। पटना में भी दुनिया के सबसे बड़े अस्पताल का निर्माण होगा। मौके पर विधि मंत्री नरेंद्र नारायण यादव, एससी-एसटी कल्याण मंत्री रमेश ऋषिदेव, सांसद दिनेश चंद्र यादव, दिलेश्वर कामत, विधायक निरंजन मेहता, रत्नेश सादा, अनिरुद्ध यादव, एमएलसी ललन सर्राफ आदि मौजूद थे।