PATNA : सरिस्ताबाद इलाके में विजय राय और उसके बेटे ने दबंगई की सारी हदें पार कर दी है। अपनी बहन-बहनोई से मिलने उनके घर गए फ्8 साल के रंजन कुमार की जमकर पिटाई की। उन्हें पिट-पिट कर लहुलूहान कर दिया। इसके बाद सभी फरार हो गए। मामला बुधवार की देर रात का है। दबंगई का ये मामला गर्दनीबाग थाना इलाके का है। मौके पर मौजूद लोगों ने गंभीर रूप से घायल रंजन कुमार को इलाज के लिए हॉस्पीटल में एडमिट कराया। जहां उनकी हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है। इस मामले की शिकायत एसएसपी मनु महाराज से भी की गई है। साथ ही गर्दनीबाग थाने में विजय राय और उसके बेटे सहित ब् अज्ञात के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराया गया है।

- रायफल और लाठी-डंडे से था लैश

रंजन कुमार के बहनोई रंजीत सिंह जया गार्डेन अपार्टमेंट के सी ब्लॉक के फ्लैट नंबर ख्0फ् में रहते हैं। बुधवार की रात करीब साढ़े दस बजे रंजन मिलकर वापस पाटलिपुत्रा स्थित अपने घर जाने के लिए निकले थे। जैसे ही वो अपार्टमेंट से बाहर आए। वहां घात लगाए विजय राय और उसके बेटे समेत अज्ञात लोगों ने मिलकर लाठी-डंडे की उन पर बौछार कर दी। अचानक हुए हमले में रंजन का सिर फट गया। जबकि दांए आंख पर भी गहरी चोट आई।

- दहशत फैलाने के लिए किया ऐसा

लोगों की मानें तो विजय राय ने दहशत फैलाने के लिए ऐसा किया है। पिछले कुछ दिनों से लगातार वो और उसके गुर्गे अपार्टमेंट के लोगों को अपना निशाना बना रहे हैं। कभी महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार करता है तो कभी गाली-गलौज करता है। दो दिनों पहले भी इस तरह की हरकत को उसने अंजाम दिया था।

- ये है दबंगई की वजह

विजय राय के दबंगई की एक खास वजह है। जया गार्डेन अपार्टमेंट के पिछले हिस्से में कुछ नए ब्लॉक बनने हैं। इस वजह से वहां पर जमीन खाली पड़ी है। फिलहाल वहां दो ब्लॉक में म्0 फ्लैट्स तैयार हैं। जिसमें करीब ब्0 फ्लैट्स में फैमिली रह रही है। अपार्टमेंट के पीछे ही विजय राय का घर भी है। इस कारण उसने खाली पड़ी जमीन पर अपना कब्जा जमाया और वहां अवैध रूप से गाडि़यों की पार्किंग कराने लगा। जिसके एवज में वो रुपए गाड़ी मालिकों से रुपए वसूल करता है। अपार्टमेंट के लोग इसका विरोध कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

मामले की जांच चल रही है। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

चंदन कुशवाहा, सिटी एसपी सेंट्रल