कई बार स्पीड बढ़ाई जा चुकी है

इसमें ट्रेन की स्पीड 10 किलोमीटर प्रति घंटे बढ़ाए जाने की बात सामने आई। अब ट्रेनें इस ट्रैक पर 140 किमी। की रफ्तार से दौड़ेंगी। इससे पहले तीन बार इस ट्रैक पर ट्रेन की स्पीड बढ़ाई जा चुकी है। अभी तक यहां ट्रेनों की स्पीड 130 किमी। प्रति घंटे थी, जबकि दो साल पहले तक स्पीड 110 किमी। प्रति घंटे और उससे दो साल 90 किमी। प्रति घंटा थी।

जंक्शन पर बनेगा एस्केलेटर

इंस्पेक्शन में ट्रेनों की स्पीड बढऩे के अलावा भी कई तोहफे पटनाइट्स को मिले हैं। इसमें पटना जंक्शन के सभी प्लेटफार्म पर एस्केलेटर लगाने की योजना एक स्टेप आगे बढ़ी और शुक्रवार को इसका शिलान्यास हो गया। इसके अलावा जंक्शन आने-जाने के प्री पेड टैक्सी सिस्टम को भी इंट्रोड्यूस किया गया। इससे जंक्शन पर टैक्सी वालों की किच-किच से दूर पैसेंजर्स को फिक्स्ड रेट में अपने घर पहुंचने की सुविधा मिलेगी।

Fare of prepaid taxi

ऑटो

- पहले 2 किमी। के लिए 18 रुपए प्रति किमी। उसके बाद 9 रुपए प्रति किमी।

- चार किमी। के लिए फिक्स्ड फेयर 100 रुपए।

टैक्सी

- पहले 2 किमी। 21 रुपए प्रति किमी। उसके बाद 11 रुपए प्रति किमी।

- 4 किमी। के लिए फिक्स्ड फेयर 200 रुपए।

लग्जरी कार

- पहले  2 किमी। 52 रुपए प्रति किमी। उसके बाद 26 रुपए प्रति किमी।

- 4 किमी। के लिए फिक्स्ड फेयर 250 रुपए