shekhar.jha@inext.co.in

PATNA(5 Jan): क्या क् करोड़ का 'कबूतर' या क्भ् लाख का 'हंस' हो सकता है? नहीं न। लेकिन यह सोलह आने सच है। क्योंकि दिलबाग, गुलजार, कबूतर और हंस ये नाम हैं उन घोड़ों की जिनकी कीमत लाखों से लेकर करोड़ों रुपए तक है, और ये पंजाब के तरनतारन से आए हैं प्रकाशपर्व में करतब दिखाने के लिए। करतब भी ऐसे कि उन्हें देखकर आपकी नजरें ठहर जाएं और कदम रूक जाएं। लिहाजा, आप भी दिलबाग और गुलजार का दर्शन करना चाहेंगे। तो आ जाइए गांधी मैदान। जहां ये आज अपने हैरतअंगेज करतब दिखाने वाले हैं। फिलहाल इन्हें गुरु का बाग में रखा गया है। शुक्रवार को गांधी मैदान में करीब फ्00 घोड़े करतब दिखाने के साथ रेस भी लगाएंगे।

चार राज्यों में दिखाए करतब

पटना पहुंचने से पहले ये घोड़े तीन राज्यों में अपना करतब दिखा चुके हैं। पंजाब में करतब दिखाने के बाद हरियाणा, उत्तरप्रदेश होते हुए पटना आए हैं। इन घोड़ों को ट्रक के जरिए लाया गया है। पंजाब से पटना पहुंचने में करीब डेढ़ महीना लग गया।

भ् बार चैम्पियन रहा है दिलबाग

इन घोड़ों की कीमत यूं ही लाखों या करोड़ों में नहीं है। दिलबाग अलग-अलग राज्यों में आयोजित हुए घुड़सवारी में भाग ले चुका है। और अभी तक भ् बार चैम्पियन का ताज अपने नाम कर चुका है। इसके गर्दन पर भारत का नक्शा भी बना है, जो लोगों को काफी आकर्षित करता है। यही कारण है कि पंजाब से पटना आए घोड़ों का विशेष ख्याल रखा जाता है। हर घोड़े को देखने के लिए एक से दो लोग होते हैं, जो खान-पान के अलावा सुबह-शाम मालिश भी करते हैं।

बॉक्स।

नाम - दिलबाग

उम्र - 8 वर्ष

दाम - क् करोड़

-----------

नाम - गुलजार

उम्र - क्भ् वर्ष

दाम - क् करोड़

-------------

नाम - कबूतर

उम्र - फ् साल

दाम - भ्0 लाख

----------

नाम - हंस

उम्र - भ् वर्ष

दाम - क्भ् लाख

-----------