PATNA : पटना में सुसाइड करने का सिलसिला थमता नहीं रहा है। फिर एक स्टूडेंट ने फांसी के फंदे से लटक कर जान दे दी। ये मामला है गोविंद मित्रा रोड स्थित नवीन हॉस्टल का। सुसाइड करने वाले स्टूडेंट का नाम सुमित कुमार है। जो समस्तीपुर जिले के वारिस नगर का रहने वाला था। ख्फ् साल का सुमित पटना में रहकर मेडिकल की तैयारी कर रहा था। हॉस्टल के सेकेंड फ्लोर के कमरे में वो और उसका रूम पार्टनर रहते थे। रूम पार्टनर नया था और दो दिन पहले ही हॉस्टल में आया था। मंगलवार की सुबह करीब 8 बजे खाना बनाने के लिए रूम पार्टनर छत पर गया। करीब डेढ़ घंटे बाद वो वापस नीचे आया। तभी उसे रूम का गेट अंदर से बंद मिला।

- पुलिस टीम ने तोड़ा गेट

अनहोनी का शक होने पर रूम पार्टनर ने हॉस्टल के मालिक गोपाल प्रसाद को इसकी जानकारी दी। गोपाल अपनी फैमिली के साथी उसी बिल्डिंग की फ‌र्स्ट फ्लोर पर रहते हैं। बिना किसी देरी के उन्होंने पीरबहोर थाने की पुलिस को इसकी जानकारी दी। चंद मिनटों में ही पुलिस टीम पहुंच भी गई। फिर कुछ देर की मशक्कत के बाद गेट को तोड़ दिया गया। अंदर का नजारा देख सभी दंग रह गए। सुमित की लाश फंदे से लटक रही थी।

- हाथ आए मेडिकल टेस्ट के रिपोर्ट

पुलिस ने कमरे की तलाशी ली। क्योंकि पुलिस के लिए ये जानना बेहद जरूरी था कि आखिर सुमित ने सुसाइड क्यों किया? छानबीन के दौरान कमरे में रखे कुछ मेडिकल टेस्ट पुलिस टीम के हाथ लगे। जिससे साफ हुआ कि वो एक बेहद गंभीर बीमारी से ग्रसित था। संभावना जताई जा रही है कि बीमारी की वजह से वो डिप्रेशन में रहा होगा। इसी वजह से उसने सुसाइड कर लिया।

- दो महीने बाद आया था पटना

हॉस्टल के मालिक के अनुसार छठ पूजा में सुमित अपने घर गया था। बीच में वो आया फिर जल्द ही वापस घर चला गया। इसके बाद वो सोमवार की रात में आया ही था। फिर सुबह में सुसाइड की बात सामने आ गई। मामले की जानकारी उसके फैमिली वालों को भी दे दी गई है।

मामला सुसाइड का ही है। दो महीने बाद सुमित सोमवार की रात में पटना आया ही था। वो एक गंभीर बीमारी से ग्रसित था। इस मामले में यूडी केस दर्ज किया गया है।

निसार अहमद, एसएचओ पीरबहोर