केस करने की धमकी दे डाली

उलटे लड़की ने लड़के पर ही शादी का गलत कागजात दिखाने का इल्जाम लगा दिया और केस करने की धमकी दे डाली। मामला पीरबहोर थाने में आया। दिनभर थाने में बंगाल पुलिस और पटना पुलिस के बीच डिस्कशन को दौर चलता रहा। वेस्ट बंगाल पुलिस की पांच लोगों की टीम लड़की को रिकवर करवाने आयी थी।

कोर्ट में किया था केस

वद्र्धमान के रहने वाले शेख इम्तियाज ने बताया कि सब्जीबाग एरिया की रहने वाली हेमा (बदला नाम) से वह पिछले आठ साल से लव कर रहा था। पिछले 10 फरवरी को उसने वद्र्धमान में निकाह किया। इसका सर्टिफिकेट भी उसने पुलिस को दिखाया जिसमें दोनों की तस्वीरें भी थी। कुछ दिन बाद हेमा के घरवाले उसे लेकर चले आए। इसकी कंप्लेन इम्तियाज ने कोर्ट में की, जिसके बाद थाने में केस हुआ और पुलिस रिकवरी के लिए पटना आई है।

हेमा से उससे दोस्ती हुई थी

एएसआई सुबीर गुहा मजूमदार के साथ दो कांस्टेबल और दो लेडी कांस्टेबल की टीम पटना आई, लेकिन जब लड़की से संपर्क किया गया, तो उसने कहा कि वह नहीं पहचानती। दूसरी ओर, इम्तियाज ने बताया कि गायघाट में उसकी पहली पत्नी रहती थी, वहीं हेमा से उससे दोस्ती हुई थी, जो धीरे-धीरे प्यार में बदलकर शादी तक पहुंच गई। लड़की ने ऐसा क्या किया, उसे भी समझ में नहीं आ रहा। इधर, पीरबहोर थानाध्यक्ष एसए हाशमी ने बताया कि लड़की बालिग है। उसने इम्तियाज को पहचाने से भी इंकार कर दिया। शादी के सर्टिफिकेट को ही गलत बताया। इम्तियाज ने लड़की के पिता, उसकी मां, दो भाइयों और बहन पर किडनैपिंग का मामला दर्ज करवाया था।