PATNA : पटना में पहली बार दंत प्रत्यारोपण के लिए इंटरनेशनल कार्यशाला आयोजन किया गया जिसमें देश विदेश से आए एक्स्पर्ट डॉक्टरों की टीम ने नए चिकित्सकों को हाईटेक पद्धति से अपडेट किया। दांत की बढ़ती बीमारी के साथ इसके इलाज और सर्वेक्षण पर भी विशेष प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान दो दर्जन से अधिक मरीजों को एक्सपर्ट चिकित्सकों द्वारा उपचार के साथ साथ ऑपरेशन भी किया गया।

चार दिवसीय कार्यशाला में जानेंगे इलाज की बारीकी

पटना के वरिष्ट दंत चिकित्सक डॉ आशुतोष त्रिवेदी ने बताया कि वह नए डॉक्टरों को आधुनिक व हाईटेक चिकित्सा पद्धति से अपडेट करने के लिए समय समय पर कार्यशाला करते हैं। इसी क्रम में ओरो डेंटल स्पेशलिटी क्लीनिक और इंटर नेशनल अर्गनाइजेशन ऑफ ओरल रीहैवलिटेशन के संयुक्त प्रयास से प्रदेश नार्थ रीजन में पहली बार दंत प्रत्यारोपण को लेकर इंटर नेशनल कार्यशाला आयोजित की गई है। इसमें दंत प्रत्यारोण शैल्य चिकित्सा पद्धति, नकली दांत को बनाने की विशेष पद्धति और विदेशी डॉक्टरों द्वारा नकली हड्डी से दंत प्रत्यारोपण की अहम जानकारी दी गई।

जाने माने डाक्टरों ने दिया टिप्स

दिल्ली के जाने मोन दंत चिकित्सक डॉ अनुज अग्रवाल, पेरिस के डॉ मोहिब, दिल्ली के सुताषु बोरा भारद्वाज, पल्लवी प्रिया, डॉ आशुतोष त्रिवेदी, डॉ तथागत सिंह सहित देश के विभिन्न क्षेत्रों से आए एक्सपर्ट डॉक्टरों ने कई टिप्स दिया है। नए डॉक्टरों में बिहार के साथ जम्मू, उत्तर प्रदेश सहित अन्य कई प्रदेशों से नए डॉक्टर आए जिन्हें अपडेट किया गया। बाहर से आए एक्सपर्ट डॉक्टरों ने खुद मरीजों का दंत प्लांटेशन किया और जूनियर को सिखाया। अधिक संख्या में ऐसे वृद्ध मरीजों का इलाज किया गया जिसके दांत हिल रहे थे।

बढ़ा डेंटल टूरिज्म

- इंम्प्लांट चिकित्सका के लिए विदेश से भारत आते हैं मरीज

- दंत इंम्प्लामेंट चिकित्सा पद्धति में भारत अन्य देशों से काफी आगे

- ट्रेनिंग देने वाली टीम दुबई, पोलैंड, पेरिस और अमेरिका सहित कई देशों में कार्यशाला में जाते हैं

- भारत में बढ़ गया है डेंटल टूरिज्म बढ़ गया

- भारत दंत चिकित्सा में व‌र्ल्ड क्लास श्रेणी में आता है

आधुनिक दंत चिकित्सा पद्धति से नए डॉक्टरों को अपडेट करने के लिए पहली बार पटना में कार्यशाला आयोजित की गई है। हम कम खर्च में आधुनिक पद्धति से इलाज की व्यवस्था करते हैं। दंत प्रत्यारोपण में पटना अब देश के बड़े बड़े चिकित्सा केंद्रों का मुकाबला कर रहा है।

- डॉ आशुतोष त्रिवेदी, ओरो डेंटल स्पेशलिटी क्लीनिक