-वाइफ को डॉक्टर के पास लेकर जा रहे थे मुकेश

PATNA : रविवार की सुबह 9 बजे बाढ़ में जदयू नेता मुकेश सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बाइक सवार अपराधियों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियों की बौछार कर दी। पुलिस के अनुसार जदयू नेता को 7 गोलियां मारी गई हैं। जिस कारण मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हत्या की इस वारदात को अंजाम देकर बाइक सवार अपराधी आराम से फरार हो गए। सुबह के वक्त हुई इस वारदात ने बाढ़ से लेकर राजधानी पटना तक राजनीतिक गलियारों में हड़कंप मचा दी। वारदात के बाद पटना पुलिस भी हरकत में आई। चंद मिनटों में ही बाढ़ के एएसपी मनोज तिवारी और बाढ़ थाना के एसएचओ मौके पर पहुंचे। मामले की छानबीन की। इसके बाद डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

हर मूवमेंट की थी जानकारी

सुबह के वक्त जिस तरीके से अपराधियों ने वारदात को अंजाम दिया है, उससे संभावना जताई जा रही है कि जदयू नेता और उनकी मूवमेंट पर हर पल नजर रखी जा रही थी। मुकेश बेलछी थाना के बाभन चक गांव के रहने वाले थे। वो खुद जदयू में बाढ़ जिला प्रकोष्ठ में महासचिव थे। जबकि उनकी वाइफ श्वेता सिंह कोषाध्यक्ष हैं। करीब साढ़े 8 आठ बजे मुकेश वाइफ को लेकर डॉक्टर के पास जाने के लिए घर से निकले थे।

पत्नी के सामने ही किया छलनी

बाढ़ के वाजिदपुर रोड में लालकोठी का इलाका है। लालकोठी इलाके से एक रोड बाढ़ स्टेशन के लिए जाती है। उसी मोड़ पर भ्-म् लोग पहले से खड़े थे। इन्हें देखते ही जदयू के बाढ़ जिला महासचिव व पूर्व पैक्स अध्यक्ष मुकेश को अनहोनी का एहसास हो गया था। इसीलिए समय रहते उन्होंने अपनी बुलेट को दूसरी ओर टर्न कर लिया था।

रोका और बरसा दी गोलियां

बुलेट टर्न कर कुछ दूर मुकेश आगे बढ़े ही थे कि दो बाइक पर सवार म् अपराधी सामने से आ धमके। फिर मुकेश को रोका और उन पर ताबड़तोड़ गोलियों की बौछार कर दी। जिसमें कुल सात गोलियां उन्हें लगी और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। अपनी आंखों के सामने पति की मौत को देख श्वेता सिंह पूरी तरह से डरी और सहमी हैं। वहीं, सुबह के वक्त गोलियों की तड़तड़ाहट से पूरा इलाका सन्न हो गया। लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई।

फिलहाल पुरानी रंजिश की बात आ रही है सामने

म् के खिलाफ नामजद स्नढ्ढक्त्र

मामले की छानबीन के दौरान पुलिस टीम ने जदयू नेता की वाइफ का बयान लिया। श्वेता सिंह के बयानों के आधार पर बाढ़ थाने में म् लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर किया गया है। जिसमें अनिरुद्ध यादव, पप्पू यादव, बलराम यादव, सदानंद यादव और अरविंद यादव शामिल हैं। ये सभी बाढ़ के जलालपुर गांव के रहने वाले हैं। जबकि तेल्हारा गांव के रहने वाले विवेका यादव का भी नाम इस केस में शामिल है। म् में से तीन लोग बेबी रानी के देवर यानी उनके पति विवेका यादव के भाई हैं। जबकि एक साढू है और पांचवां शख्स बेटा है। जबकि छठा आरोपी गांव का ही रहने वाला है।

खंगाले जा रहे सीसी कैमरे

घटनास्थल के आसपास लगे सीसी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। मुकेश के दोनों मोबाइल नंबरों की कॉल डिटेल भी निकाली जा रही है। सूत्रों की मानें तो मुकेश को कॉल कर घटनास्थल पर बुलाया गया था। गोलीबारी शुरू होते ही लाइनर भाग निकला।

टाल क्षेत्र में सक्रिय थे

मुकेश जदयू के सांगठनिक जिला बाढ़ के महासचिव थे। वह टाल क्षेत्र में भी सक्रिय थे। टाल में उनका दबदबा था। जदयू के बाढ़ जिलाध्यक्ष अशोक चंद्रवंशी और सुन्नी वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष मो। इरशादुल्लाह ने घटना की निंदा की है।

पुरानी रंजिश में जदयू नेता मुकेश सिंह की हत्या किए जाने की बात सामने आई है। सभी पहलुओं पर बारीकी से छानबीन की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

-एलएम प्रसाद, ग्रामीण एसपी