पटना ब्‍यूरो। जिसका शेयर लुटेरों के बीच बांटी जाती थी। पुलिस ने इस मामले में राजीव और विक्की को गिरफ्तार किया है। इनका अपना खुशरूपुर में सोना चांदी की दुकान है। उनकी दुकान पर छापेमारी में पुलिस को पांच किलो चांदी और 25 ग्राम सोना मिला है। जो लूट का था।

बाइक मैकनिक के सहारे लुटेरों तक पहुंची पुलिस


पिछले एक डेढ़ महीने के अंदर तीन लूट की बड़ी घटनाओं को अंजाम दिया गया था। जिसमें बहादुरपुर में सोना चांदी की दुकान के अलावा खुशरूपुर और गौरीचक बाजार में हुई लूट के मामले शामिल हैं। पटना ईस्ट एसपी भारत सोनी ने इस मामले में एक स्पेशल एसआईटी का गठन किया था। जिसमें एएसपी सदर स्वीटी सहरावत, एएसपी शरथ एस के नेतृत्व में बहादुर, गौरीचक और खुशरूपुर थाना के एसएचओ की इस टीम में शामिल किया गया था। मामले में पहले एक बाइक मैकनिक मो। इरशाद को गिरफ्तार किया गया था। जो बाइक का नंबर प्लेट बदलने के साथ लूट की बाइक को मोडिफाई करता था। उसी के माध्यम से पुलिस को कुछ इनपुट मिली थी। जिसके बाद लूट में सीधे तौर पर शामिल चंदन आलोक नाम के अपराधी को गिरफ्तार किया गया। फिर इनके बताए अनुसार राजीव और विक्की की ज्वेलरी दुकान पर छापेमारी कर वहां से लूट का चांदी और सोना जब्त किया गया।

शाहरूख के पास से मिला हथियार का जखीरा


वहीं इसी नेटवर्क में शामिल रहा शाहरूख को भी गिरफ्तार किया गया है। जिसके पास हथियार और गोली भी बरामद किया गया है। शाहरूख की गिरफ्तारी से पुलिस को चंदन आलोक के पास पहुंचने में मदद मिली। शाहरूख ने लूट की घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकारी है।

पुलिस ने पहले बाइक मिस्त्री को दबोचा


सिटी एसपी पूर्वी भारत सोनी ने बताया कि आभूषण दुकानों में हुई लूट की घटनाओं की जांच की जा रही थी। कई जगह सीसीटीवी फुटेज खंगलाने और तकनीकी अनुसंधान के बाद पुलिस तीन दिन पूर्व सबसे पहले एक बाइक मिस्त्री के गैराज तक पहुंची। बाइक मिस्त्री मो। इरशाद शाहपुर इलाके से दबोचा गया। उसका संपर्क लूट और डकैती में संलिप्त आरोपितों से था। वह घटना में इस्तेमाल बाइक का नंबर प्लेट बदलने से लेकर उसे मोडिफाई भी करता था। उसकी निशानदेही पर लूट में इस्तेमाल लाल रंग की अपाचे बाइक को भी बरामद कर लिया। पूछताछ में उसने शाहरूख नाम उजागर किया।

मालसलामी से अपराधियों तक पहुंच रहा था हथियार


इरशाद को जेल भेजने के बाद पुलिस ने शाहरूख को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने अपने अन्य साथी चंदन और आलोक के बारे में बताया। चंदन और आलोक को घटना में इस्तेमाल एक पिस्टल के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों ने बताया कि मालसलामी निवासी रिषभ के माध्यम से ही बदमाशों को हथियार मिलता था। पुलिस रिषभ के घर दबिश दी और वहां से पांच पिस्टल, एक कट्टा और गोली बरामद किया गया है। हालांकि, रिषभ फरार हो गया।

हथियार तस्कर सहित तीन अन्य की तलाश


चंदन ने पुलिस को जानकारी दी कि लूट का आभूषण आलोक कुमार के माध्यम से खुशरूपुर स्थित आभूषण दुकानदार राजीव और विक्की तक पहुंचाया जाता था। इन दोनों के दुकानों में छापेमारी की गई, जहां से विक्की फरार हो गया। राजीव को गिरफ्तार कर लिया गया है। इनकी दुकान से लूट का सोना और चांदी को बरामद किया गया। पुलिस विक्की, रिषभ सहित एक अन्य की तलाश में दबिश दे रही है।