उसे बीच सड़क पर ही काट दिया

पत्नी रूबी(35)के चाल-चलन पर शक का ऐसा असर हुआ कि पति मोतिउल्लाह ने उसे बीच सड़क पर ही काट दिया। उसकीगर्दन पर वार कर उसकी जान ले ली। घटना पीरबहोर थाने के सब्जीबाग कीशिया मस्जिद गली के पास की है। हत्यारा मोतिउल्लाह खान गिरफ्तार कर लिया गया।

दोनों में होते रहा है झगड़ा

मोतिउल्लाह और उसकी पत्नी रूबी में अक्सर विवाद होते रहता था। मोतिउल्लाह खुद आलमगंज में रहता था, जबकि उसकी पत्नी सब्जीबाग शिया मस्जिद गली में अपने मायके में रहती थी। पुलिस को दिए बयान में मोतिउल्लाह ने बताया कि उसे अपनी पत्नी के कैरेक्टर पर शक था। यही कारण था कि हमेशा उससे झगड़ा होता रहता था। बुधवार को वह सुबह छह बजे ही पत्नी को घर से बुलाया और मीट काटने वाले चापड़ से उसका गला रेत दिया। घटना को अंजाम देने के बाद वह भाग निकला। हालांकि पुलिस की टीम ने उसे गायघाट पुल के नीचे से गिरफ्तार कर लिया। चार बच्चों के पिता मोतिउल्लाह यूपी बलिया का रहने वाला था।

होगा स्पीडी ट्रायल

रूबी हत्याकांड का स्पीडी ट्रायल चलेगा। सीनियर एसपी मनु महाराज ने बताया कि दस दिनों के भीतर इसे सजा दिलवाने की कोशिश की जाएगी। उसके बच्चे ही गवाह हैं। पुलिस जल्द से जल्द चार्जशीट कर देगी, इसमें सारी चीजें क्लियर है।