- तेज किया सेनेटाइजेशन अभियान

श्चड्डह्लठ्ठड्ड@द्बठ्ठद्ग3ह्ल.ष्श्र.द्बठ्ठ

क्कन्ञ्जहृन् :

पटना नगर निगम के सामने जलजमाव के साथ कोरोना संक्रमण से निपटने की भी चुनौती है। कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए नगर निगम ने कई इलाकों में सैनिटाइजेशन शुरू कर दिया है। साथ ही जलनिकासी की प्लानिंग भी हो रही है, ताकि सड़कों पर जलजमाव की समस्या दूर हो।

प्रभावित इलाकों को किया जा रहा सैनिटाइज

कोरोना संक्रमण के सबसे अधिक मामले पटना सिटी, बांकीपुर और कंकड़बाग अंचल से आए हैं। नूतन राजधानी अंचल में भी कोरोना ने पांव पसारना शुरू कर दिया है। इसे लेकर सैनिटाइजेशन अभियान को तेज कर दिया गया है।

विशेष टीम कर रही सैनिटाइजेशन

बता दें कि कुछ दिनों पूर्व ही मेयर के बेटे, सशक्त स्थायी समिति के तीन सदस्य और सशक्त स्थायी समिति के एक सदस्य के पति के कोरोना संक्रमित हो गए थे। इसके बाद से अंचल स्तर पर कोरोना संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए बनाई गई विशेष डिसइंफेक्शन टीम को काम में लगाया गया है। कंकड़बाग अंचल में कार्यपालक पदाधिकारी सुशील कुमार मिश्रा के नेतृत्व में लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

वार्ड स्तर पर अभियान

पूर्व की तरह अब कोरोना संक्रमित की पहचान के लिए वार्ड स्तर पर अभियान चलाने की चर्चा है। जिला प्रशासन की ओर से चलने वाले अभियान के लिए निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों को तैयार किया गया है। कोरोना संक्रमण के शुरुआती काल में जिस प्रकार से नगर निगम प्रशासन ने काम किया, उसी प्रकार की योजना को लागू कराने पर एक बार फिर विचार किया जा रहा है।

जेटिंग मशीन से कराया जा रहा सैनिटाइज

कोरोना संक्रमण का नया केंद्र बांकीपुर अंचल के कई मोहल्ले बन रहे हैं। बारी पथ, कदमकुआं आदि इलाकों से जिस प्रकार से मरीज सामने आए हैं, उसे देखते हुए कार्यपालक पदाधिकारी अमरेंद्र कुमार व सिटी मैनेजर नरोत्तम कुमार के नेतृत्व में सेनेटाइजेशन अभियान चलाया जा रहा है। इस संबंध में मुख्य सफाई निरीक्षक कृष्णकांत शुक्ला ने बताया कि वार्ड 39 में खेतान मार्केट रोड को जेटिंग मशीन से सेनेटाइज कराया गया है। वार्ड 38 में समादार पार्क इलाके में भी विशेष अभियान चलाया गया है।

जलजमाव को दूर करने के लिए भी बना है नया प्लान

कोरोना के साथ-साथ बारिश का पानी भी पटना नगर निगम के लिए मुसीबत की तरह है शहर में अब तक कई बार जलजमाव हो चुका है जिससे निपटने के लिए निगम को मुस्तैद रहना पड़ता है। कई प्लानिंग भी की गई है। नगर निगम ने जलजमाव वाले क्षेत्र और जल निकासी की व्यवस्था की नयी रूपरेखा भी तैयार की है। नगर निगम द्वारा वर्षा के दौरान मशीनों की सहायता से नालों से कचरा हटाने का काम जारी रखा गया। वहीं फट्टा गैंग द्वारा गटर आदि पर जमा कचरा लगातार साफ करने का कार्य किया गया। परिणाम स्वरूप अधिक्तर क्षेत्र वर्षा के तीन-चार घंटों के उपरांत ही जलजमाव से मुक्त हुआ।

कर्मचारियों को सुविधाएं मुहैया कराते हुए सारे काम किए जा रहे है। सफाई और सैनिटाइजेशन के दौरान मास्क ग्लव्स की पूरी व्यवस्था हो, इसका ध्यान रखा जा रहा है।

हिमांशु शर्मा, नगर आयुक्त

पटना नगर निगम