- नगर निगम की स्टैंडिंग कमेटी की बैठक में छाया रहा सफाई का मामला

- दो और तीन शिफ्ट में होगी शहर की सफाई

PATNA : प्रकाश पर्व जैसी सफाई पटनाइट्स को हमेशा के लिए मिल सकती है। इसके लिए नगर निगम ने अपनी प्लानिंग शुरू कर दी है। मंगलवार को स्टैंडिंग कमेटी की बैठक में सफाई का मुद्दा छाया रहा। इसके लिए शहर की सफाई को जारी रखने के लिए कई प्लान बनाए हैं। फैसले के मुताबिक चार सौ अतिरिक्त मजदूर हायर कर इस व्यवस्था को लागू किया जाएगा।

दो और तीन शिफ्ट में होगी सफाई

कमेटी की बैठक में फैसला लिया गया है कि शहर के प्रमुख इलाकों की सफाई दो या तीन शिफ्ट में कराई जाए। इसके लिए अतिरिक्त मजदूर और फंड की व्यवस्था भी की जाएगी। इसके साथ ही शहर के प्रमुख स्थानों पर डस्टबीन लगाया जाएगा। अधिक संख्या में डेकोरेटिव डस्टबीन भी इंस्टॉल किए जाएंगे। कचरा उठाने के लिए हाथ गाड़ी की खरीदी का प्रस्ताव भी पास हुआ है।

सफाइर् कर्मियों को मिला बोनस

बैठक में फैसला लिया गया कि प्रकाशपर्व में सफाई व्यवस्था में शामिल कर्मियों को एक दिन का अतिरिक्त वेतन बोनस के रूप में दिया जाए। सफाई के काम में लापरवागी बरतने वाले मजदूरों पर कार्रवाई भी की गई है।

टैक्स वसूली के लिए लगेगा कैंप

टैक्स वसूली का टार्गेट पूरा करने के लिए निगम ने कई प्लान बनाए हैं। इसके लिए टैक्स बकायादारों को जागरूक करने का भी प्लान बनाया है। जागरुकता के साथ विशेष कैंप लगाकर टैक्स कलेक्शन करने की योजना बनाई गई है। नोटबंदी के बाद निगम ने टैक्स कलेक्शन में रिकॉर्ड वसूली की थी। एकबार पुराने नोट से कलेक्शन की स्कीम रुकने के बाद यह फिरसे स्लो हो गया है। कलेक्शन के लिए निगम ने कैशलेस तरीकों का इस्तेमाल करना भी शुरू कर दिया है।

इस बैठक में मुख्य फोकस साफ सफाई पर था। हमारी कोशिश है कि शहर को प्रकाश पर्व जितना साफ हमेशा रखा जाए। इसके लिए अतिरिक्त बजट की व्यवस्था की गई है। ब्00 मजदूर रात-दिन साफ सफाई का काम करेंगे। डस्टबिन की संख्या बढ़ाई जाएगी।

- संजीव कुमार, स्टैंडिंग कमेटी के सदस्य