PATNA : आज से पटना को नई सौगात मिलने जा रही है। अब जाम का झाम खत्म होगा और दूरी भी आसान कम हो जाएगी, क्योंकि मीठापुर-चिरैयाटांड वाया स्टेशन ओवरब्रिज पर मंगलवार दोपहर बाद से गाडि़यां दौड़ने लगेंगी। पटना जंक्शन के जाम से आम लोग परेशान रहते थे अब उन्हें दिक्कत नहीं होगी।

एक नजर में ओवरब्रिज

-मीठापुर से चिरैयाटांड पुल को जोड़ने वाला पुल पटना जंक्शन (महावीर मंदिर) के सामने से गुजरा है।

- क्म्8 करोड़ की लागत से पुल का निर्माण कार्य पूरा हो गया है।

- लगभग एक किमी लंबे ब्रिज में 7ब् मीटर का स्पैन है।

- ब्रिज दो खंभों के दोनों तरफ का स्पैन केबल के सहारे लटका हुआ है।

- यह देखने में भी आकर्षक है और केबल पर स्पैन का लोड दे दिया गया है।

- ब्रिज डबल लेन का बना है और बीच में डिवाइडर भी है।

- ब्रिज पर गोरियाटोली में चढ़ने के लिए एक लेन बनी है।

- यहां एक्जीबिशन रोड चौराहे, कदमकुआं या कंकड़बाग की तरफ से आने आने वाले वाहन चिरैयाटांड पुल से उतरते ही नए ओवरब्रिज पर चढ़ जाएंगे।

- आर ब्लॉक होते हुए विधानमंडल और सचिवालय की तरफ चले जाएंगे।

- इस ब्रिज से बुद्धमार्ग की तरफ जाया जा सकता है।

- बुद्ध मार्ग और आर ब्लॉक की तरफ से आने वाले वाहन सीधे इस ब्रिज से कंकड़बाग की तरफ जा सकते हैं।

अब पटना जंक्शन का नहीं मिलेगा झाम

इस ओवरब्रिज के चालू होने से लोगों को पटना जंक्शन के सामने लगने वाले जाम में फंसने से निजात मिल जाएगी। इसके साथ ही स्टेशन मार्केट सड़क भी खाली मिलेगा। इसके पहले ऑटो स्टैंड हटने से जाम के झाम से थोड़ी राहत मिली है।