- एएसआई के बेटे को दर्दनाक तरीके से उतारा मौत के घाट

- मौके से मिले 6 खोखे और दो पिलेट

PATNA : अपराधियों ने फिर एक हत्या की खौफनाक वारदात को अंजाम दिया है। वारदात ऐसी की जिसके बारे में सुन रोंगटे खड़े हो जाएंगे। एक युवक के माथे से लेकर गर्दन तक अपराधियों ने एक-दो नहीं, बल्कि पूरी 9 गोलियां उतार दी हैं। यूं कहें तो पिस्टल की पूरी मैगजीन ही खाली कर दी। मौत के घाट उतारे गए युवक का नाम है फैजान हुसैन उर्फ सैफी। घटना फुलवारी शरीफ के रहमत नगर इलाके की है। संभावना है कि ये वारदात शुक्रवार देर रात की है। जिसका खुलासा शनिवार की सुबह हुआ। वारदात का पता चलते ही फुलवारी सहित पूरे राजधानी में सनसनी फैल गई।

- इस तरह मारी गई गोलियां

फैजान हुसैन को 9 गोलियां मारी गई। इसके माथे पर गोलियों के दो निशान मिले। जबरा पर तीन, गाल में एक और गर्दन पर तीन गोलियां दागी गई हैं। वारदात की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पुलिस टीम भी पहुंची। छानबीन के दौरान वारदात स्थल से म् खोखा और दो पिलेट पुलिस ने बरामद किया। जांच के लिए एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया। घंटों छानबीन जारी रही।

- बिहार पुलिस में एएसआई हैं पिता

फैजान के पिता फिदा हुसैन बिहार पुलिस में एएसआई हैं। जो गया में पोस्टेड हैं। बेटे की हत्या की जानकारी मिलते ही वो भी पटना पहुंचे। पूरी फैमिली वारदात स्थल पर पहुंची। जिस जगह पर वारदात हुई, वहां एक कमरा लेकर किराए पर फैजान रहता था। यहां से करीब डेढ़ किलोमीटर की दूरी पर उसका खुद का घर है। जहां पूरी फैमिली रह रही थी। फैमिली के अनुसार नजदीक में रहने के बाद भी पिछले एक महीने से वो घर नहीं गया था।

- किसी नजदीकी ने ही मारी है गोली

हत्या की इस वारदात को पूरे प्लानिंग के साथ अंजाम दिया गया है। जिसने भी गोली मारी है, वारदात से पहले वो फैजान के साथ ही था। कमरे में आराम से रहने के बाद गुड फेथ में रह कर वारदात को अंजाम दिया गया है। संभावना जताई जा रही है कि जैसे ही फैजान को नींद आई होगी, वैसे ही उस पर गोलियां बरसा दी गई होगी।

- संदिग्ध रही है फैजान की हिस्ट्री

करीब ख्भ् साल का फैजान की हिस्ट्री संदिग्ध मानी जा रही है। अक्सर इसका उठना-बैठना आपराधिक छवि के लोगों के साथ रहा है। दिसंबर महीने में भी नया टोला के कुछ लोगों के साथ इसकी मारपीट हुई थी। इसके अलावे प्रेम-प्रसंग का भी मामला सामने आ रहा है। पुलिस टीम अलग-अलग प्वाइंट पर मामले की जांच कर रही है। इस मामले में पूछताछ के लिए दो लोगों को हिरासत में भी लिया गया है।

- थाने के पास किया रोड जाम

लोगों का आरोप है कि पुलिस की मुखबिरी करने के चक्कर में उसकी जान गई है। फुलवारी शरीफ थाने में अक्सर लोग उसे आते-जाते देखा करते थे। इस कारण से गुस्साए लोगों ने फुलवारी शरीफ थाना के पास ही रोड जाम कर दिया। टायर जला आग जनी की। लेकिन पुलिस टीम ने सभी को खदेड़ दिया। कुछ देर के बाद ही रोड जाम को हटा दिया। इसके बाद डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

फैजान पुलिस का मुखबिर नहीं था। इसका खुद संदिग्ध लोगों के साथ उठना-बैठना होता था। वारदात को किसी जानने वाले ने ही अंजाम दिया है। पूरे मामले की छानबीन चल रही है।

- राकेश कुमार, एएसपी, फुलवारी शरीफ