PATNA/ ARA : बिहार की किवदंती बन चुके दिवंगत जज सर ज्वाला प्रसाद की धरती पर बना बिहियां का धूस टोला शुक्रवार को गोलियों की तड़तड़ाहट के बाद रक्त रंजित हो उठा। इस दौरान दो पक्षों के बीच जारी भूमि विवाद में दर्जनों राउंड फाय¨रग की गई, जिसमें अपने दरवाजे बैठा एक निर्दोष वृद्ध गोली का शिकार बन गया। जानकारी के अनुसार बिहिया नगर स्थित बियाडा इंडस्ट्रीयल एरिया से सटे धूस क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह जमीनी विवाद को लेकर दिन-दहाड़े जमकर हुई फाय¨रग की घटना से लोगों में दहशत फैल गई।

और शुरू कर दिया फाय¨रग

फाय¨रग की घटना में धूस निवासी स्व। सुरज राम के पुत्र अर्जुन राम को सिर व सीने में दो गोली लगने से वह बुरी तरह से जख्मी हो गया, जिसे आनन-फानन में बिहिया स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उसे सदर अस्पताल आरा रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार बिहिया निवासी रणविजय बहादुर उर्फ बड़क कुशवाहा द्वारा धूस क्षेत्र में स्थित विवादित जमीन की घेराबन्दी करायी जा रही थी, इसी दौरान बोलेरो व बाईक पर सवार हथियारों से लैस लगभग एक दर्जन लोगों ने अचानक वहां पहुंचकर फाय¨रग शुरू कर दिया, जिससे दहशत फैल गई।

अत्याधुनिक हथियारों का इस्तेमाल

इस दौरान कार्य कर रहे मिस्त्री व मजदूर वहां से भाग खड़े हुए तथा आसपास की महादलित बस्ती में भी भगदड़ मच गयी और स्थानीय निवासी भी वहां से भाग निकले। स्थानीय लोगों द्वारा इस दौरान लगभग क्00 राउण्ड फाय¨रग की बात बतायी जा रही है, जिसमें अत्याधुनिक हथियारों का भी इस्तेमाल किया गया था। थानाध्यक्ष विमलेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल से 8 एमएम की गोली के फ्0 खोखे, तथा राइफल का एक बट बरामद किया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों हीं पक्षों द्वारा फाय¨रग किये जाने की सूचना है।

चला आ रहा था विवाद

थानाध्यक्ष के अनुसार जख्मी व्यक्ति का फर्द बयान आने के बाद पुलिस त्वरित कारवाई करेगी, वैसे पुलिस पूरे मामले पर निगाह रखे हुई है। बताया जाता है कि उक्त जमीन को लेकर तीयर थाना क्षेत्र के मनियारा गांव निवासी अनिल यादव व बड़क कुशवाहा के बीच पूर्व से विवाद चला आ रहा था। दोनों हीं पक्ष उक्त जमीन पर अपना हक जमा रहे थे, जिसको लेकर उक्त घटना घटित हुई।

उक्त जमीन का विवाद आरा

बिहिया थाना क्षेत्र के धूस गांव में उक्त जमीन पर लगभग छ: महीनों से विवाद जारी है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उक्त जमीन बिहियां निवासी दिवंगत जज स्व। ज्वाला प्रसाद की बताई जाती है। इस जमीन का एग्रीमेंट दिवंगत जज ज्वाला प्रसाद के परिवार के सदस्यों से कराने का दावा बिहिया निवासी बड़क कुशवाहा द्वारा किया जा रहा है। जबकि सूत्रों के मुताबिक दुसरे पक्ष से तियर थाना क्षेत्र के मनियारा गांव निवासी अनिल यादव का कहना है कि उन्होंने इस जमीन को डुमरांव महाराज से पट्टे पर लिया था। इस बात को लेकर दोनों पक्ष के बीच विगत छ: महीनों से विवाद चल रहा है, जिसमें दो माह पहले दोनों पक्ष की ओर भारी संख्या में हथियारबंद लोगों का जुटान हुआ था। पर, उस दौरान गोली बारी की घटना नहीं हुई थी।

पदाधिकारी पहुंचे जायजा लेने

घटना की जानकारी मिलने के बाद एएसपी अभियान मो। साजिद तथा जगदीशपुर एसडीपीओ दयाशंकर पूरे दलबल के साथ मौके पर पहुंच गए और पूरी घटना का विस्तार से जायजा लिया। इससे पहले मौके पर पहुंचे जगदीशपुर अंचलाधिकारी ने उक्त विवादित जमीन पर किसी तरह के निर्माण पर पाबंदी का आदेश तत्काल प्रभाव से जारी कर दिया था। पुलिस पदाधिकारी द्वय के आदेश पर स्थिति को नियंत्रित रखने हेतु भारी संख्या में पुलिस बल के जवान कैम्प कर रहे है।