- कैंडिडेट बन कर गए थे पुलिस वाले

- सरगना समेत 5 शातिरों को किया रंगे हाथ गिरफ्तार

PATNA : भारतीय सेना की बहाली में सेटिंग के नाम पर ठगी करने वाले एक बड़े गैंग पर पटना पुलिस ने अपना शिकंजा कस दिया है। गैंग के मेन सरगना मुन्ना कुमार है। पुलिस टीम ने मुन्ना समेत भ् शातिरों को गिरफ्तार किया है। शनिवार को एसएसपी मनु महाराज ने इस सनसनीखेज मामले का खुलासा किया। ये गैंग पिछले दस सालों से एक्टिव है। पुलिस की मानें तो साल ख्00ब् से ही सेना में बहाली के नाम पर गांव के भोले भाले युवकों को ठगी का शिकार बनाया जा रहा था। भोजपुर जिले के रहने वाले सरगना मुन्ना ने सारण के छपरा से इस खेल की शुरुआत की थी। छपरा में इसके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की गई थी।

- रकम की वसूली के लिए रखा है एजेंट

सेना में बहाली के दौरान मेडिकल और पेपर लीक कराने के नाम पर कैंडिडेट से मोटी रकम वसूल की जाती है। रकम की वसूली के लिए शातिर मुन्ना ने कई एजेंट बहाल कर रखे थे। जिन्हें ग्रामीण इलाकों और बेरोजगार युवकों के बीच लगाया गया था।

- दूसरे स्टेट में भी फैला है नेटवर्क

मुन्ना ने अपने गैंग का नेटवर्क सिर्फ बिहार ही नहीं, बल्कि दूसरे स्टेट में भी फैला रखा था। पुलिस की जांच में जो बात सामने आई है। उसके अनुसार बिहार कर्मचारी चयन आयोग, बिहार पुलिस चालक बहाली, बंगाल पुलिस सहित कई प्रतियोगी परीक्षाओं में सेटिंग के नाम पर ठगी का खेल चल रहा था।

- कर्नल को दे चुका था धमकी

बात पिछले साल की है। सेना में बहाली के दौरान मदद नहीं करने पर सरगना मुन्ना ने सेना भर्ती कार्यालय मुजफ्फरपुर के डायरेक्टर कर्नल बिक्रम सिंह गोधरा को धमकी दी थी। उन्हें जान से मारने और किडनैप्ड करने तक की धमकी दे डाली थी। जिसके बाद उन्होंने एफआईआर दर्ज कराया था।

- कैंडिडेट बन कर गई थी पुलिस टीम

पटना के पास शाहपुर इलाके में गैंग के लोग एक्टिव थे। इसकी भनक एसएसपी मनु महाराज को लगी। मामला भारतीय सेना से जुड़ा था। अपनी मॉनिटरिंग में एक स्पेशल टीम बनाई। टीम को सिटी एसपी वेस्ट रविन्द्र कुमार लीड कर रहे थे। साथ ही दानापुर एसडीपीओ और दानापुर व शाहपुर एसएचओ के साथ ही स्पेशल सेल की टीम साथ में थी। टीम में शामिल पुलिस वाले कैंडिडेट बन कर मुन्ना के पास गए थे। काफी कड़ी निगरानी रखने के बाद पुलिस वाले शातिरों को गिरफ्तार कर सके।

- दो आर्मी मैन भी हैं मिले हुए

इस गैंग का साथ आर्मी के दो हवलदार भी दे रहे थे। वर्तमान में दोनों दानापुर कैंट में बतौर कर्लक काम कर रहे हैं। इस बात का खुलासा शातिरों ने पूछताछ के दौरान किया। एक कैंडिडेट से एक लाख व उससे अधिक रुपए वसूल किए जाते थे। फिर व्हाट्स एप्प या दूसरे माध्यम से उन्हें पेपर उपलब्ध कराए जाते थे।

- फर्जी निकला एक्स आर्मी मैन

जिस वक्त पुलिस टीम ने सभी को पकड़ा, उनमें से एक सतीश कुमार ने आर्मी की वर्दी पहन रखी थी। खुद को एक्स आर्मी मैन बता पुलिस वालों पर रौब झाड़ने लगा था। उसके पास से एक्स आर्मी मैन का आई कार्ड भी मिला। लेकिन जब पुलिस टीम अपने कड़े रूख पर आई तो सारी सच्चाई उसने उगल दी। फर्जी एक्स आर्मी मैन निकला।

इनकी हुई गिरफ्तारी

क्। मुन्ना कुमार

ख्। राहुल कुमार

फ्। सतीश कुमार

ब्। नीतीश कुमार

भ्। विक्की कुमार

- बरामदगी

क्। भारतीय सेना का फर्जी आई कार्ड

ख्। फ् लाख ब्8 हजार रुपए कैश

फ्। एक स्कॉर्पियो

ब्। एक होंडा सिटी कार

भ्। क्7 एटीएम कार्ड

म्। क्फ् मोबाईल

7. ख् सीमकार्ड

8. एक लाख रुपए का बैंक चेक

9. एडमिट कार्ड और दूसरे डॉक्यूमेंट्स

इस गैंग को पकड़ना एक बड़ा चैलेंज था। पूछताछ के दौरान गुरुजी सहित कई दूसरे लोगों के नाम भी सामने आएं हैं। जिनके बारे में पता लगाया जा रहा है।

मनु महाराज, एसएसपी, पटना