- एजुकेशन मिनिस्टर ने टीचर्स को दिए तीस-तीस हजार रुपए के चेक

PATNA : एजुकेशन डिपार्टमेंट ने राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित बिहार के 8 टीचर्स का शुक्रवार को अभिनंदन किया। इन टीचर्स को राष्ट्रपति ने शिक्षक दिवस समारोह में पांच सितंबर ख्0क्म् को सम्मानित किया था। बिहार के एजुकेशन मिनिस्टर डॉ। अशोक चौधरी ने शुक्रवार को अभिनंदन कर सभी टीचर्स को तीस-तीस हजार रुपए का चेक सौंपा।

एजुकेशन मिनिस्टर ने कहा कि टीचर देश का भविष्य गढ़ते हैं। बिहार सरकार शिक्षा में गुणवत्ता पूर्ण सुधार के लिए लगातार प्रयासरत है। टीचर्स को अपना दायित्व निभाते समय यह ख्याल रखना चाहिए कि उनकी शिक्षा के आधार पर ही देश का भाग्य तय होगा।

इनका हुआ अभिनंदन

- प्राणमोहन झा, प्रभारी प्रधानाध्यापक

मध्य विद्यालय, महेंद्रपुर पूर्णिया

- राजकिशोर राउत, प्रभारी प्रधानाध्यापक

मध्य विद्यालय भूतही बाजार, सोनवरसा

- विनय कुमार दुबे, सहायक शिक्षक

उत्क्रमित मध्य विद्यालय, औली, सारण

- सारंगधर सिंह, प्रभारी प्रधानाध्यापक

उत्क्रमित मध्य विद्यालय सरगट्टी, सारण

- कृष्णा उपाध्याय, सेवानिवृत प्रधानाध्यापिका

राजकीय कन्या मध्य विद्यालय घोड़ासहन, पू। चंपारण

- डॉ। मीना कुमारी, सहायक शिक्षिका

दरोगा राय प्लस टू उच्च विद्यालय, पटना

- डॉ। जगदीश प्रसाद गुप्ता, प्रधानाध्यापक

सर्वोदय उच्च विद्यालय, दरभंगा

- डॉ। जवाहर लाल देव, प्रभारी प्रधानाध्यापक

गांधी उच्च विद्यालय, कटिहार