PATNA : सोचा था जदयू नेता को पहले डराएंगे, उन्हें धमकाएंगे जब वो हमसे डरने लगेंगे तो उनसे अपना काम कराएंगे। धमकी और डर की वजह से मेरा काम आसानी से होगा। मेरे कामों को प्राथमिकता के साथ कराया जाएगा। इसलिए मैंने उनके मोबाइल पर कॉल किया और उन्हें जान से मारने की धमकी दी। ये इकरारनामा है मुरली मनोहर उर्फ ललन पटेल का। जिसे पटना पुलिस की स्पेशल टीम ने वैशाली के कन्हौली से गिरफ्तार किया है। ये वही शख्स है जिसने जदयू नेता संजय सिंह को उनके मोबाइल पर कॉल कर जान से मारने की धमकी दी थी। जिसके बाद संजय सिंह ने एसएसपी मनु महाराज को मामले की जानकारी दी। फिर सचिवालय थाना में एफआईआर दर्ज कराया। सिटी एसपी सेंट्रल चंदन कुशवाहा के निर्देशन में एक स्पेशल टीम बनी। टीम की कमान थानेदार राजेश कुमार दुबे को दी गई थी।

पत्रिका से मिला था नंबर

पुलिस ने मुरली से पूछताछ की तो उसने सारे राज उगल दिए। दामिनी नाम से वैशाली में एक पत्रिका छपती है। इसी पत्रिका के लिए मुरली काम करता है। पत्रिका से ही उसे संजय सिंह का मोबाइल नंबर मिला। जिसके बाद कॉल कर धमकी देने की प्लानिंग की। फिर ख्7 फरवरी को शाम ब् बजकर म् मिनट पर धमकी भी दे दी।

सुमो के नाम पर दी थी धमकी

पार्टी का प्रवक्ता होने के नाते संजय सिंह अक्सर बीजेपी नेता सुशील कुमार मोदी पर बयानों के जरिए वार करते रहते हैं। मुरली ने इस बात को नोट कर लिया था। जिस वक्त उनके मोबाइल पर 7म्फ्ख्8ख्म्9म्0 से कॉल आया था। उस दौरान वो विधानसभा में ही थे। मुरली ने उन्हें सुशील मोदी के खिलाफ ज्यादा बयानबाजी करने पर जान से मारने की धमकी दे डाली थी।

लोकेशन के जरिए मिला सुराग

एसएसपी मनु महाराज इस मामले की मॉनिटरिंग कर रहे थे। पुलिस की टीम ने पहले संजय सिंह से पूछताछ कर सारी जानकारी हासिल की। फिर जिस नंबर से कॉल आया था, उसे खंगाला। इसके बाद उसका मोबाइल टावर लोकेशन निकाला। इसी क्रम में पुलिस टीम को मुरली का पता चला। जब पुलिस उसके पास पहुंची तो वो हड़क गया। वो कुछ कर पाता तब तक टीम ने उसे अपनी गिरफ्त में ले लिया था।

पकड़े गए शख्स ने ही जदयू नेता को कॉल कर धमकी दी थी। जिस नंबर से उसने कॉल किया था वो सिम और यूज किया गया मोबाइल उसके पास से बरामद किया गया है।

मनु महाराज, एसएसपी, पटना