- पूर्व उपमुख्यमंत्री का राजद सुप्रीमो के खिलाफ नया खुलासा

PATNA : पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने गुरुवार को लालू यादव पर कांति सिंह से भी मंत्री बनाने के बदले जमीन लिखवाने का आरोप लगाया। कहा है कि लालू ने सिर्फ रघुनाथ झा से ही नहीं बल्कि कांति सिंह को भी केंद्र सरकार में मंत्री बनवाने के एवज में करोड़ों रुपए की जमीन लिखवा ली।

लालू ने संपत्ति पर कब्जा करने के लिए नया-नया हथकंडा अपनाया, रास्ता निकाला और 9भ् डिसमिल बेशकीमती संपत्ति को 99 वर्ष के लिए लीज करा लिया। वह भी मात्र क्ख्भ्0 रुपए मासिक पर और बदले में कांति सिंह को केंद्र की यूपीए सरकार में मानव संसाधन, भारी उद्योग व पर्यटन मंत्री बनवाया।

भाजपा प्रदेश मुख्यालय में पत्रकारों से रूबरू मोदी ने कहा कि क्फ् मार्च ख्00म् को कांति सिंह उनके पति केशव सिंह और पुत्र ऋषि कुमार से राबड़ी देवी के नाम पर 9भ् डिसमिल जमीन लिखवाई गई। इसमें तीन कमरा, चहारदीवारी और एक डीप बोरिंग भी है। हैरत की बात यह है कि इस मकान का बिजली बिल, टैक्स समेत तमाम दायित्व कांति सिंह को ही वहन करना है।

एक सवाल के जवाब में मोदी ने कहा कि राजद जो आरोप उनके ऊपर लगा रहा है उससे संबंधित कुछ भी तो दस्तावेज दे। कोई तो प्रमाण होगा कि मैं उस कंपनी से किसी रुप में जुड़ा हूं। क्या उन कंपनियों में मैं डायरेक्टर हूं या शेयरहोल्डर या फिर मालिक हूं? क्या हूं, कम से कम ये तो बताएं। मैंने तो अपने एक-एक आरोप का दस्तावेज दिया है। लालू बताएं कि ये दस्तावेज जाली हैं या बताएं कि मैं गलत आरोप लगा रहा हूं। यदि संपत्ति लिखवाने को लेकर मेरे आरोप सही हैं तो लालू यह बताएं कि क्यों कांति सिंह और रघुनाथ झा ने उन्हें संपत्ति गिफ्ट की? कोई व्यक्ति जो करोड़ों की संपत्ति आपको दे रहा है, वही आपसे लाभान्वित भी हो रहा है ऐसा क्यूं?