पटना (ब्यूरो)। बुधवार का दिन पटना नगर निगम और मेयर के लिए ऐतिहासिक रहा। पहली बार जनता के वोट से चुनी गईं मेयर सीता साहू ने पटना नगर निगम में मेयर का पदभार ग्रहण कर लिया। इस मौके पर डिप्टी मेयर रेशमी और बड़ी संख्या में पटना नगर निगम के पार्षद भी उपस्थित रहे। पदभार संभालने के बाद सीता साहू पूरे उत्साह में दिखीं और पटना के संपूर्ण विकास का भरोसा भी जताया। उन्होंने अपनी प्राथमिकताएं गिनाते हुए कहा कि डोर-टू -डोर कचरा उठाव और विकास के रुके हुए कार्य को पूरा करना है। इसके लिए कचरा उठाव के लिए गाडिय़ों की संख्या में वृद्धि करने की भी बात दोहराई। इसके साथ ही उन्होंने अन्य कार्यों पर भी अपनी योजना की चर्चा की। साथ ही दक्षिण और पश्चिम पटना में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना भी अपनी प्राथमिकता में शामिल बताया।

जीरो वेस्ट पॉलिसी पर करेंगी काम

आगे मेयर में इस बात पर भी फोकस किया कि कचरा केवल डोर -टू-डोर ही नहीं, संस्थागत कचरा के लिए भी निगम की जीरो वेस्ट पॉलिसी पर कार्य किया जाएगा। होटल, माल संस्थानों में कचरा शून्य करने की प्रक्रिया को बढ़ावा दूंगी। कचरा का शत प्रतिशत उठाव तथा प्रोङ्क्षसग करकर स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 में बेहतर प्रदर्शन करना है। वेंङ्क्षडग जोन का निर्माण कराकर वेंडरों को व्यवस्थित किया जाएगा।

नए जनसुविधा केंद्र खोले जाएंगे

वर्तमान में जनसुविधा केंद्रों में सुविधा के सवाल पर उन्होंने कहा कि कुछ कारणों से भले ही संपूर्ण सुविधा आम लोगों को नहीं मिल रही है। लेकिन इसमें जल्द ही सुधार किया जाएगा। सुविधा नहीं मिल पाने की समस्या का निराकरण किया जाएगा, सुविधाएं भी बढ़ायी जाएंगी। साथ ही, अन्य स्थानों पर निर्माण में आ रही बाधाओं को दूर की जाएगी। सैदपुर सहित अन्य नालों को पाटकर सड़क निर्माण कराने की पहल करूंगी।

किया गया वेलकम
इस खास मौके पर निगम कमिश्नर अनिमेश कुमार पराशर सहित वार्ड पार्षदों ने मेयर और डिप्टी मेयर को गुलदस्ता देकर उनका वेलकम किया। साथ में वार्ड पार्षद डा। अशीष कुमार सिन्हा और इंद्रदीप चंद्रवंशी ने कहा कि सभी वार्ड पार्षद एकजुटता के साथ मेयर के साथ हैं।