- पुलिस की असंवेदनशीलता आई सामने, आधा घंटा बाद घायलों को भेजा अस्पताल

- घायल महिलाओं तथा मीडियाकर्मियों के साथ पुलिसकर्मियों ने की बदसलूकी

- पुलिस का असंवेदनशील चेहरा सामने आने के बाद आला अधिकारी भी सकते में

- नालंदा के कराय परसूराय में संबंधी के विवाह से ऑटो से लौट रहा था परिवार

- घायलों का वीडियो तेजी से हो रहा वायरल, स्थानीय लोगों में आक्रोश

PATNA : लॉकडाउन में ड्यूटी बजा रही पुलिस की अंसेवदशीलता रविवार की दोपहर सामने आई है। मालसलामी थाना क्षेत्र के बाजार समिति में ड्यूटी बजा रही पुलिस ने बिना कुछ सोचे समझे चलती ऑटो चालक को डंडा घुमाकर मारा। जिससे अनियंत्रित होकर ऑटो तीन बार पलटकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

टेंपो पर सवार दो युवक, तीन महिला वच्तीन बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। असंवेदनशील पुलिस ने दुर्घटना के बाद घायलों को इलाज कराना उचित नहीं समझा। अपनी गलती छिपाने के लिए चालक को गिरफ्तार करने व दुर्घटनाग्रस्त ऑटो को थाना ले जाने पर जुटी रही। बार-बार ऑटो चालक कहता रहा कि मेरी गलती क्या है।

घायल महिलाओं तथा मीडियाकर्मियों के साथ भी पुलिसकर्मियों ने घटनास्थल पर बदसलूकी किया। घायल महिच्ला व बच्चों की हालत को देख भीड़ तथा मीडियाकर्मियों के कहने पर घायलों को पुलिस इलाज के लिए ले गई। पुलिस का असंवेदनशील चेहरा सामने आने के बाद आला अधिकारी भी सकते में हैं। वहीं घायलों का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। उसपर लोग कड़ी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। एक दिन पूर्व ऐसी ही घटना में दोषी डीएम को वहां के सीएम ने हटा दिया था।

घायलों में बेगमपुर में रहनेवाली महिला प्रभा देवी ने बताया कि पूरे परिवार के साथ नालंदा जिला के कराय परसूराय में संबंधी के विवाह संपन्न होने के बाद रविवार को पियागो टेंपो से लौट रहे थे। मार्ग में कहीं भी रोक-टोक नहीं हुआ। मालसलामी थाना क्षेत्र के बाजार समिति मोड़ के समीप चलती ऑटो पर खड़े पुलिसकर्मियों ने लाठी चलाना शुरू कर दिया। इस कार्रवाई से ऑटो अनियंत्रित होकर तीन बार पलट गई। ऑटो पर सवार दो युवक, तीन महिला व तीन बच्चों को चोट आई। दुर्घटना के बाद घायल बच्चे और महिलाएं दर्द से कराहते रहे। घायलों को इलाज कराने के बजाय उन्हें सड़क किनारे घूप में खड़ा कर दिया गया।

दुर्घटना के बाद जुटी भीड़ ने पुलिसिया कार्रवाई का विरोध किया। कवरेज करने आए मीडियाकर्मियों के साथ एएसआई कृष्णा साह ने बदसलूकी भी किया। इधर दुर्घटनाग्रस्त टेंपो चालक बार-बार अपने को निर्दोष बताता रहा। एएसआई ने उसे धक्का देकर जिप्सी पर बिठाया। मीडियाकर्मियों के कहने पर लगभग आधा घंटा के बाद दर्द से रोते बिलखते बच्चों और महिलाओं को पुलिस इलाज के लिए ले गई।

इधर मालसलामी थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि चे¨कग प्वांइट से बीस मीटर पहले ही पुलिस देख चालक टेंपो घुमाकर भागने लगा उसी में टेंपो पलट गई। चालक को गिरफ्तार और टेंपो को जब्त किया गया है।