-शांति स्तूप की 50वीं वर्षगांठ के समारोह में होंगे शामिल

BIHARSHARIFF/PATNA: राजगीर की रत्नागिरी पहाड़ी के शिखर पर शुक्रवार को विश्व शांति स्तूप की 50वीं वर्षगांठ मनाने की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। राष्ट्रपति रामनाथ को¨वद चीफ गेस्ट होंगे। गुरुवार को स्तूप के सामने वाटरप्रूफ पंडाल को आखिरी स्वरूप दिया गया। महल सरीखे इस भव्य पंडाल में 13 देशों के 300 विदेशी मेहमानों के बैठने की व्यवस्था की गई है। मुख्य कार्यक्रम इसी पंडाल में होगा।

पहुंचे 8 देशों के बौद्ध भिक्षु

17 अक्टूबर को बोधगया से शांति पदयात्रा करते हुए आठ देशों के 40 बौद्ध भिक्षु 22 अक्टूबर को राजगीर पहुंच चुके हैं। यह दल उसी रास्ते से राजगीर पहुंचा है जिससे बोधगया में ज्ञान प्राप्ति के बाद भगवान बुद्ध यहां आए थे। राष्ट्रपति रामनाथ को¨वद समारोह के मुख्य अतिथि हैं, वे पटना से विशेष हेलीकॉप्टर से विश्व शांति स्तूप परिसर में बने हेलीपैड पर सुबह 10.35 बजे उतरेंगे। उनके साथ राज्यपाल फागू चौहान और सीएम नीतीश कुमार भी आएंगे। विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी, उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी व ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार भी समारोह में शामिल होंगे।