- कचरा उठाव, फॉ¨गग और सैनिटाइज करने में आज से जुटेंगे निगमकर्मी

- 100 की टीम सैनिटाइज करने के कार्य में जुटेगी, संख्या में होगी वृद्धि

- डोर-टू-डोर कचरा उठाव को सुबह से डटेंगे कर्मी

PATNA :

प्रदेश में कोरोना वायरस के संक्रमण को खत्म करने के लिए सरकार के साथ पटना नगर निगम ने कमर कस लिया है। कोरोना वायरस को नष्ट करने के लिए नगर निगम के कर्मचारी सोमवार की सुबह से महा अभियान में जुट जाएंगे और सार्वजनिक स्थलों, कार्यालयों और आवासों को सैनिटाइज करना शुरू करेंगे। फिलहाल अभियान में नगर निगम के 100 कर्मियों की टीम उतरेगी। नगर आयुक्त हिमांशु शर्मा ने बताया कि सैनिटाइज करने वाली टीम की संख्या में वृद्धि की जाएगी। मांग अधिक हो रही है। नगर निगम की जवाबदेही बढ़ गई है। सभी को सुरक्षित रखना है।

मेयर सीता साहू ने बताया कि संक्रमण के बीच स्वच्छता के कार्य में निगमकर्मी डटे हुए हैं। शहर की जनता कोरोना संक्रमण को रोकने में सरकार के दिशा-निर्देशों का पालन करती रहे।

इंफेक्शन फ्री करने का काम शुरू

मेयर ने बताया कि निगम के सफाई कर्मी संक्रमण की स्थिति में भी शहर को स्वच्छ बनाने के अभियान में जुटे हुए हैं। उनकी जितनी प्रशंसा की जाए कम होगी। बताया कि बिहार में सर्वप्रथम पटना नगर निगम ने सार्वजनिक स्थलों एवं कार्यालयों को इंफेक्शन से बचाने का कार्य प्रारंभ किया है। सफाईकर्मी शहर की सड़कों, गली-मोहल्लों एवं नालों की साफ सफाई कर रहे हैं। साथ ही ब्ली¨चग पाउडर का छिड़काव एवं फॉ¨गग भी कर रहे हैं। महापौर ने बताया कि सफाई कर्मियों को संक्रमण से बचाव के लिए मास्क, ग्लव्स, साबुन एवं तौलिया भी उपलब्ध कराए गए हैं। कोरोना वायरस से विश्वभर में फैली महामारी के बीच अस्पताल, सुरक्षा एवं सेना के साथ-साथ निगम कर्मी भी कार्यरत हैं। उनके द्वारा शहर भर की साफ-सफाई का कार्य जारी है। जो इस वक्त अति महत्वपूर्ण है।

कर्मियों का होगा स्वास्थ्य परीक्षण

नगर आयुक्त हिमांशु शर्मा ने बताया कि कोरोना वायरस के बाद भी नगर निगम के सफाई कर्मचारी शहर को संक्रमणमुक्त बनाने के अभियान में जुटे हुए हैं। उनके स्वास्थ्य को लेकर नगर निगम काफी सजग है। सफाई कर्मियों के लिए आवश्यकतानुसार हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन किया जाएगा।