PATNA : मोकामा से फरार 6 लड़कियों ने पुलिस पूछताछ में हैरान कर देने वाला खुलासा किया है। उन्होंने शेल्टर होम प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि कई बच्चियां मानसिक रूप से स्वस्थ हैं। बावजूद इसके उन्हें दिमागी इलाज की दवा दी जाती है। छोटी-छोटी बातों पर पीटा जाता है।
यहां टीम कर रही है छापेमारी
कोलकाता और मुजफ्फरपुर भेजी गई एक-एक टीम।
चर्चा है कि बंगाल की लड़की मुजफ्फरपुर के ही किसी लड़के के संपर्क में थी।
स्पेशल ब्रांच के अधिकारी भी अपने स्तर पर पड़ताल में जुट गए हैं।
मिलीभगत आ रही है सामने
जब्त किए गए रजिस्टर सहित कई दस्तावेज।
रजिस्टर में संबंधित अधिकारी निरीक्षण के उपरांत अपना मंतव्य लिखते हैं।
फोन पर किसी से बात करती थी बंगाल की लड़की।
शेल्टर होम में रहने वाली लड़कियां आपस में गुट बनाकर रहती थीं।
लापता 7वीं लड़की पिछले पांच-सात दिन से घबराई दिख रही थी।
बढ़ा दी गई है सुरक्षा
नाजरथ शेल्टर होम के आसपास की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
मुख्य द्वार से 20 फीट की दूरी पर पिकेट बनाने का काम चल रहा है।
अंदर क्या हो रहा है, इसकी कुछ जानकारी पुलिस को नहीं मिल रही है।
दो महिला पुलिसकर्मी की गई तैनात।