पटना (ब्यूरो)। पटना में बुधवार को 2009 बैच के सब इंस्पेक्टर रश्मि रंजन ने खुद को गोली मारकर सुसाइड करने की कोशिश की। फिलहाल उनका इलाज पटना स्थित पारस हॉस्पिटल में चल जा रहा है, जहां उनकी हालात गंभीर बताई जा रही है। यह घटना सुबह की बताई जा रही है जब उन्होंने अपने खुद की सर्विस रिवॉल्वर से अपने सर में गोली मार ली। रश्मि शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र में एक किराये के मकान में रहते थे। वहीं उन्होंने इस घटना को अंजाम दिया। घटना की सूचना पर एसएसपी राजीव मिश्रा के साथ तमाम वरीय अधिकारियों ने पारस अस्पताल पहुंचकर उनके सेहत की जानकारी ली और अस्पताल प्रबंधन से बेहतर इलाज को लेकर बात की।

पटना सिविल कोर्ट में थे पोस्टेड
रश्मि पटना के सिविल कोर्ट में पोस्टेड थे। यह घटना बुधवार की सुबह की है। सूत्रों के अनुसार वह सुबह में अपने सर्विस रिवॉल्वर साफ कर रहे थे। तभी अचानक गोली चल गई। जिसकी वजह से उन्हें गोली लगी है। डीएसपी लाइन ऑर्डर सचिवालय सुशील कुमार ने बताया कि रश्मि रंजन औरंगाबाद के रहने वाले हैं। उनके परिवार के लोगों को इसकी जानकारी दे दी गई है। उनके पारिवारिक सूत्रों से ही यह जानकारी मिली कि उनके होम पुलिस स्टेशन में किसी केस में उनका नाम आने की वजह से वह काफी परेशान चल रहे थे। इसी बात को लेकर वह पिछले दस दिनों से डिप्रेशन में थे।

वेंटिलेटर पर किया गया शिफ्ट
अस्पताल सूत्रों के अनुसार उनके सर में गोली लगी है। फिलहाल उनकी हालात गंभीर है। डॉक्टर उन्हें बचाने की कोशिश में जुटे हैं। अस्पताल की ओर से जो भी बेहतर हो सकता है किया जा रहा है। फिलहाल उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है। अस्पताल दारोगा के परिजनों के साथ वरीय अधिकारियों के संपर्क में है।

पहले भी हो चुकी है इस तरह की घटनाएं

केस नंबर 1
पटना में जनवरी 2022 में महिला दारोगा प्रीति शर्मा ने फंसी के फंदे से लटकर अपनी जान दे दी थी। वह बेगूसराय के बरौली में पोस्टेड थी। लेकिन घटना के समय वह पटना स्थिति अपने घर पर थी। जहां उन्होंने खुद की जान लेकर अपनी जिंदगी खत्म कर ली थी। इससे एक साल पहले उनके पति ने भी सुसाइड कर लिया था। जिसके बाद से वह तनाव में रहती थी।

केस नंबर 2
समस्तीपुर में पुलिस लाइन में तैनात गया के खिजरसराय की महिला सिपाही अर्चना कुमारी ने फंासी लगाकर सुसाइड कर ली थी। उन्होंने सुसाइड नोट में वरीय अधिकारियों पर प्रताडऩा का अरोप लगाया था। यह मामला काफी चर्चित रहा था। इस मामले में महिला सिपाही के पति सुमन कुमार भी पुलिस में कांस्टेबल थे। जिस समय महिला सिपाही ने सुसाइड किया था उससे पहले उनके पति को अनुशासनहीनता के आरोप में सस्पेंड कर दिया गया था।

वर्जन
यह घटना सुबह की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। एसआई के परिवार को इसकी सूचना दे दी गई है। वरीय अधिकारी हॉस्पिटल प्रबंधन के संपर्क में हैं। उनके इलाज का अपडेट लिया जा रहा है। वह किसी केस में नाम आने को लेकर डिप्रेशन में थी।
सुशील कुमार
डीएसपी लाइन ऑर्डर सचिवालय