PATNA: गांधी मैदान में सुरक्षा ऐसी है परिंदा पर नहीं मार सकता है। हर कोई सुरक्षा के घेरे में है। बिना सघन जांच पड़ताल के कोई भी व्यक्ति गांधी मैदान में प्रवेश नहीं कर सकता है। हवाई सुरक्षा के साथ साथ जमीन पर भी सुरक्षा का ऐसा खाका तैयार किया गया है जो देखते ही बन रहा है।

- हर जेब की तलाशी

पुलिस की टीम हर जेब की तलाशी ले रही है। किसी के भी जेब से खैनी की डिबिया तक अंदर नहीं जाने पा रही है। पुलिस की टीम मेटल डिटेक्टर के साथ हाथों से पूरे शरीर की जांच पड़ताल कर रही है। हर गेट के पास खैनी की डिबिया की भरमार है जिसे पुलिस वालों ने लोगों की तलाशी से निकाला है।

- अफसर कर रहे हैं मानीटरिंग

- अधिकारियों की टीम सुरक्षा कर्मियों की मानीटरिंग कर रही है। जवानों की डयूटी के साथ उनकी हर गतिविधियों की पड़ताल की जा रही है। जवान किस तरह से सुरक्षा में जिम्मेदारी निभा रहे हैं इसकी पूरी पड़ताल की जा रही है। सीसी टीवी कैमरा से भी जवानों की पड़ताल की जा रही है। सुरक्षा में कहीं से कोई चूक न हो इसके लिए कड़ा निर्देश है।

- खुफिया तरीके से हो रही निगरानी

गांधी मैदान में लोगों की पड़ताल खुफिया तौर पर की जा रही है। इसके लिए कई जवानों को सादे कपड़ों में लगाया गया है। एसएसपी मनु महाराज के साथ अन्य अफसर लगे हुए हैं। जवानों से वह समय समय पर फीडबैक ले रहे हैं।