- दो दिन पहले खुदरा को लेकर युवकों से हुआ था विवाद

- सुबह मंदिर में पूजा के बाद आ रहे थे बूथ खोलने

<- दो दिन पहले खुदरा को लेकर युवकों से हुआ था विवाद

- सुबह मंदिर में पूजा के बाद आ रहे थे बूथ खोलने

PATNA :

PATNA :

: पटना में आपराधिक घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही है। शहर में हर दिन मर्डर, लूट और चोरियां हो रही हैं। गुरुवार सुबह आलमगंज थाना क्षेत्र के गायघाट में अपराधियों ने सुधा डेयरी संचालक विनय कुमार तिवारी की गोली मारकर हत्या कर दी। घटनास्थल से महज क्00 मीटर की दूरी पर पुलिस चौकी है। जानकारी के अनुसार, सुबह लगभग ब्:ब्भ् बजे विनय तिवारी बूथ खोलने से पहले दुर्गा मंदिर में पूजा करने गए थे। पूजा करने के बाद वे बूथ पर आ रहे थे तभी अपराधियों ने गोली मार दी और फरार हो गए। विनय तिवारी की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस आरोपी युवक की खोज में छापेमारी कर रही है। मृतक का बड़ा भाई औरंगाबाद के कुटुंबा थाना में दारोगा है।

सौ रुपए को लेकर हुआ था विवाद

परिजनों ने बताया कि दो दिन पहले एक युवक से सौ रुपए का खुदरा देने को लेकर विवाद हुआ था। आशंका है कि इसी युवक और उसके साथियों ने वारदात को अंजाम दिया हो। परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह लगभग ब्:फ्0 बजे गायघाट स्थित घर से बूथ खोलने निकले थे। दुर्गा मंदिर में पूजा करने के बाद बूथ खोलने जा रहे थे। तभी घात लगाए तीन अपराधियों ने फायरिंग कर दी। बताया जा रहा है कि एक अपराधी ने बूथ संचालक की नाक के दायीं ओर पिस्तौल सटाकर गोली मारी जो सिर से होते निकल गई। गोली लगते ही बूथ संचालक जमीन पर गिर गए और घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। सूचना पाकर पहुंचे थानाध्यक्ष सुधीर कुमार शव को पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज ले गए।

- युवकों ने दी थी धमकी

बूथ संचालक की पत्नी पुप्षा ने बताया कि बीते मंगलवार की शाम डेयरी बूथ पर चांद कॉलोनी से दो युवक आए थे। सौ रुपए का खुदरा मांगने लगे। दुकानदार विनय कुमार तिवारी ने खुदरा में दो रुपए के दो सिक्के भी दिए। युवक सिक्का वापस करने की जिद कर उलझ गए। इसी दौरान युवक के अन्य साथी वहां पहुंच गए और गाली-गलौज करने लगे। सामने स्थित आलमगंज पुलिस चौकी और यातायात के पुलिसकर्मियों तथा स्थानीय लोगों ने हंगामा कर रहे युवकों को भगाया तो हंगामा कर रहे युवकों ने अंजाम भुगतने की धमकी दी थी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।