PATNA: राजधानी पटना समेत देश के अन्य राज्यों की राजधानी में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक हो गया है। कोलकाता, रांची, रायपुर में दो से तीन डिग्री अधिक तापमान है। मौसम विभाग, पटना के मुताबिक अभी कम से कम तीन दिनों तक मौसम का मिजाज ऐसा ही रहेगा। इसके बाद चौथे दिन यानि सात मार्च से मौसम में गर्मी सामान्य स्तर पर आ सकती है। शुक्रवार को पटना का अधिकतम तापमान फ्फ्.म् (सामान्य से पांच डिग्री अधिक) जबकि न्यूनतम तापमान क्8.क् डिग्री (सामान्य से चार डिग्री अधिक) दर्ज किया गया। मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक उत्तर पश्चिम से चलने वाली अपर एयर साइक्लोनिक प्रेशर और दिन में धूप खिली होने के कारण अधिकतम तापमान में सामान्य से अधिक गर्मी महसूस किया जा रहा है।

हल्की बारिश के आसार

अगले ब्8 घंटे के मौसम पूर्वानुमान में बताया गया है कि गरज के साथ हल्की बारिश की संभावना है। शुक्रवार की तड़के हल्की बूंदा-बांदी हुई थी। इसके कारण थोड़ी देर के लिए मौसम सुहावना हो गया था। मौसम में कन्वेक्टिव एक्टिविटी अधिक होने कारण ऐसी स्थिति उत्पन्न हो रही है। इसमें अहले सुबह ही बादल बनने लगता है। आगामी तीन दिनों के लिए ऐसी स्थिति रहेगी। इसके बाद मौसम सामान्य होगा।

बाक्स में

तापमान अधिक होने की वजह

- अपर एयर साइक्लोनिक प्रेसर

- कन्वेक्शन एक्टिविटी

- रिलेटिव ह्यूमिडिटी

- -----------

- असर

- तापमान सामान्य से अधिक।

- वातावरण में नमी की मात्रा कम।

- हल्की बारिश की संभावना।

- दिन और रात के तापमान में ज्यादा अंतर।

------------------

शहर अधिकतम न्यूनतम तापमान

पटना फ्फ्.म् क्8.क्

कोलकाता फ्ब्.7 ख्फ्। 0

दिल्ली ख्8.ख् क्फ्.म्

जयपुर ख्8.8 क्7.7

रांची फ्ब्.0 क्8.ब्

गुवाहाटी फ्ख्.ब् क्भ्.0

लखनऊ फ्क्.ब् क्फ्.7

रायपुर फ्भ्.0 ख्क्.फ्

चेन्नई फ्ख्.ब् ख्ख्.9

गंगटोक क्9.9 क्0.0

वेस्ट बंगाल और बिहार के समीपवर्ती स्थानों पर अपर साइक्लोनिक प्रेशर बना हुआ है। राजस्थान की ओर से चलने वाली हवा से नमी भी घट रही है। तीन दिनों तक सामान्य से अधिक तापमान रहेगा।

- एस सेन, डायरेक्टर मौसम विभाग, पटना