PATNA : पटना फॉरेस्ट के रेंज ऑफिसर पुरुषोत्तम कुमार की वाइफ सोनी देवी ने खुद को आग लगाकर सुसाइड कर लिया। मामला राजीव नगर थाना के तहत रामनगरी इलाके का है। इस इलाके में रेंज ऑफिसर का घर है। घर में ही गुरुवार की देर रात ये वारदात हुई।

बताया जाता है कि किसी बात पर सोनी देवी गुस्से में थी। गुस्सा इतना था कि देखते ही देखते खुद पर केरोसिन डालकर खुद को आग के हवाले कर दिया। घर के लोगों ने किसी तरह आग को बुझाया। फिर इलाज के लिए हॉस्पीटल ले गए। लेकिन शुक्रवार की सुबह पीएमसीएच में इलाज के दौरान मौत हो गई। इस वारदात के बाद से रामनगरी इलाके में सनसनी है। मामले की जानकारी मिलते ही राजीव नगर थाने की पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।

- क्या था विवाद

पुलिस की जांच में जो बातें सामने आई है वो यह कि सास सुशीला देवी के घर में रहने को लेकर विवाद चल रहा था। अक्सर कलह होता रहता था। इसी कारण से वो गुस्से में थी। जिसका दर्दनाक अंजाम सामने आया। हालांकि पति के अनुसार सोनी कुछ दिनों से मानसिक तौर पर परेशान चल रही थी।

- ख्00ख् में हुई थी शादी

सोनी और पुरुषोत्तम से शादी ख्00ख् में हुई थी। ये शादी सोनी ने फैमिली के खिलाफ जाकर की थी। दरअसल, सोनी की बड़ी बहन पुरुषोत्तम की पहली वाइफ है। जो कैंसर ग्रस्त है और मुंबई में इलाजरत है। इनसे दो बेटियां थी। इस कारण सोनी की शादी हुई। बतौर रेंज ऑफिसर पुरुषोत्तम आरा में पोस्टेडेट थे। हाल में ही उनका ट्रांसफर पटना हुआ था। गुरुवार को वो चार्ज देने आरा गए थे।

इस मामले में अभी पुलिस की ओर से कोई एफआईआर दर्ज नहीं किया गया है। सोनी का भाई पटना आ रहा है। उसके आने के बाद ही इस मामले में एफआईआर दर्ज होगी और आगे की कार्रवाई की जाएगी।

- मृत्युंजय कुमार, एसएचओ