PATNA : पूर्व मध्य रेलवे के सोनपुर मंडल में रविवार की देर रात एक बड़ा ट्रेन हादसा टल गया। साठाजगत और दलसिंहसराय स्टेशन के बीच ट्रैक पर शरारती तत्वों ने एक-एक फीट के दो पीलर रख दिया था। रेलवे ट्रैक पेट्रोलिंग के दौरान कर्मियों को यह जानकारी मिली। इसके बाद क्:ख्ख् से क्:ब्ब् बजे के बीच तक ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित रही।

पुलिया के पास रखा था पीलर

रविवार की देर रात साठाजगत और दलसिंहसराय स्टेशन के बीच पेट्रोलिंग टीम गश्ती पर निकली थी। दलसिंहसराय स्टेशन से कुछ दूरी पर पुलिया है। जहां कुछ शरारती तत्वों ने अप रेलवे ट्रैक पर क्रॉसिंग कर दो पीलर रख दिया था। उस दौरान क्फ्ब्ख्0 मुजफ्फरपुर-भागलपुर ट्रेन का आने का समय था और इससे पहले इस होकर माल गाड़ी गुजरनेवाली थी। इस बीच ट्रैक पेट्रोलिंग टीम ने दोनों पीलरों को हटाने की कोशिश की तो पुलिया के नीचे छीपे तीन-चार शरारती तत्व बाहर निकले और गाली-गलौज करने लगे। दोनों ट्रैकमेन जान बचाकर किसी तरह दलसिंहसराय स्टेशन पहुंचे। वहां स्टेशन मास्टर को घटना की जानकारी दी। इसके बाद आरपीएफ, जीआरपी, स्थानीय पुलिस के साथ क्:ख्ख् बजे मौके पर पहुंची। वहां से ट्रैक पर रखे दोनों पीलरों को हटाकर रेल परिचालन शुरू कराया गया।

ष्ठद्दक्क और मुख्य सचिव को दी घटना की जानकारी

रेल जीएम डीके गायेन ने सोमवार को घटना की जानकारी डीजीपी और मुख्य सचिव को दी। उन्होंने आरोपियों को पकड़ने में सहयोग करने का आश्वासन दिया और सुरक्षा में मदद करने की बात कही।

ट्रेन में सफर कर रहे थे एक हजार यात्री

इस दौरान मुजफ्फरपुर-भागलपुर एक्सप्रेस गुजरने का समय था। ट्रेन में क्म् कोच लगे थे। बताया जा रहा है कि करीब एक हजार से अधिक यात्री ट्रेन में सफर कर रहे थे। ट्रेन हादसा होने से बड़ी संख्या में यात्रियों की जान जा सकती थी। समय रहते पता चलने से बड़ा हादसा टल गया।

दोनों गैंगमेन होंगे पुरस्कृत

पूमरे के जीएम ने कहा कि गैंगमेन की सतर्कता से एक बड़ा ट्रेन हादसा होने से बच गया। ट्रैक पेट्रोलिंग में रमेश प्रसाद प्रजापति और मो। मंजूर आलम थे। दोनों कर्मचारी को जीएम पुरस्कृत करेंगे।