PATNA : सचिवालय थाना क्षेत्र में बारिश के बाद पेड़ गिर गया। इसमें एक युवक की मौत हो गई। वहीं तीन लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है। पेड़ गिरने के कारण करीब एक घंटे तक ट्रैफिक बधित रही। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार औरंगाबाद निवासी गुड्डु विंगर टाटा चलाते थे। वो आरा से पटना में सवारी गाड़ी लेकर आते थे।

आरा से आ रहा था ड्राइवर

सोमवार सुबह करीब 10.30 बजे वो आरा से सवारी लेकर पटना आ रहे थे। इस दौरान जैसे ही वो विरसा मुंडा चौराहे पर पहुंचे वहां पर अचानक पेड़ गिर गया। इसमें सभी लोग दब गए। हादसे के बाद आस-पास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और तत्काल सभी लोगों को बाहर निकाला। सभी लोगों को अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां पर गुड्डु की मौत हो गई। बाकी लोगों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। वहीं पेड़ गिरने के बाद दोनों तरफ से रोड ब्लॉक हो गया था। बाद में निगम की टीम पहुंची और पेड़ को रोड से हटाया। इस दौरान करीब एक घंटा लग गया। इससे आने-जाने वाले लोगों को काफी परेशानी हुई।