-1993 बैच के तीन आइपीएस आइजी से एडीजी बनाए गए

-6 आइपीएस अफसर एसपी से डीआइजी बनाए गए

क्कन्ञ्जहृन्: भारतीय पुलिस सेवा के बिहार कैडर के 25 पुलिस अधिकारियों को प्रोन्नति दी गई है। 1993 बैच के कुल तीन आइपीएस अधिकारियों को पुलिस महानिदेशक (आइजी) से अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) के पद पर प्रोन्नति दी गई है, वहीं शाहबाद के रेंज के डीआइजी मो। रहमान को आइजी के पद पर प्रमोशन दिया गया है। 6 अन्य आइपीएस को एसपी से डीआइजी तथा वर्ष 2005 बैच के कुल 12 पुलिस अधिकारियों को कनीय प्रवर कोटि में प्रोन्नति दी गई है।

पदस्थापना नहीं होगी प्रभावित

गृह विभाग ने बुधवार को अपनी अधिसूचना जारी कर दी है। 1993 बैच के आइपीएस जितेंद्र सिंह गंगवार, दरभंगा के जोनल आइजी सुनील कुमार झा और जितेंद्र कुमार को आइजी से एडीजी के पद पर प्रोन्नति दी गई है। शाहाबाद के रेंज डीआइजी मो। रहमान को आइजी के पद पर प्रोन्नत किया गया है। वर्ष 2004 बैच के छह आइपीएस अधिकारियों को एसपी से डीआइजी बनाया गया है। इनमें विनय कुमार, विजय वर्मा, कुमार एकले, रत्नमणि संजीव, राजेंद्र प्रसाद और सुरेश चौधरी शामिल हैं।

ग्रेड पे में पदोन्नति

वर्ष 2009 बैच के नवीन चंद्र झा, हरप्रीत कौर, सौरभ कुमार साह और मानवजीत ढिल्लो को कनीय प्रशासनिक ग्रेड वेतनमान में प्रोन्नति दी गई है। वर्ष 2005 बैच के 12 आइपीएस यथा निशांत कुमार तिवारी, मनु महाराज, जितेंद्र राणा, क्षत्रनील सिंह, बीएन झा, शंकर झा, शिवकुमार झा, पंकज सिन्हा, ललन मोहन प्रसाद, सुधीर कुमार सिंह, शेखर कुमार और जितेंद्र मिश्रा को प्रवर कोटि के वेतनमान में प्रोन्नति प्रदान की है। वर्ष 2005 बैच के आइपीएस पी कन्नन को भी प्रवर कोटि के वेतनमान में प्रोफार्मा प्रोन्नति प्रदान की है। कन्नन को यह प्रोन्नति क्षत्रनील सिंह को मिली प्रोन्नति के कारण दी गई है।