- बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवात, आसमान में छाए रहे बादल

PATNA

: बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवात की वजह से शुक्रवार को पटना में मौसम ने फिर पलटी मारी है। आसमान में बादल छाए रहे। हल्की बूंदाबांदी भी हुई। मौसम मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को भी राजधानी समेत राज्य के कई हिस्सों बादल छाए रहने के आसार हैं। राजधानी का अधिकतम तापमान 24.2 और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

चक्रवात का असर

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों का कहना है कि बंगाल की खाड़ी में चक्रवात उठा हुआ है। इसके कारण आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसके उड़ीसा एवं पश्चिम बंगाल की ओर बढ़ने की उम्मीद है। चक्रवात का असर असम से लेकर बिहार तक होने की उम्मीद है। खाड़ी में चक्रवात उठने के कारण राज्य के वातावरण में नमी काफी बढ़ गई है। शुक्रवार को राजधानी के आकाश में दिनभर बादल छाए रहे। शाम को तो राजधानी में बूंदाबांदी भी हुई। इससे राजधानी के तापमान में गिरावट आई।