1. प्रियंका चोपड़ा :-
फिल्म इंडस्ट्री में प्रियंका चोपड़ा इस समय नंबर वन बनी हुईं हैं। बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक प्रियंका ने अपनी अलग पहचान बना ली है। हालांकि फिल्मों और एंडोर्समेंट की फीस उनकी करोड़ों में तो है ही, साथ ही टि्वटर पर भी प्रियंका का जलवा कायम है। प्रियंका के टि्वटर पर एक करोड़ से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। जिनके जरिए वह काफी पैसे कमाती हैं। प्रियंका ने अब तक 16,900 ट्वीट से ज्यादा ट्वीट किए हैं। वैसे इनकी कमाई का मुख्य जरिया कुछ ब्रांड हैं जिसे ये ट्विटर के जरिए प्रमोट करते हैं और बदले में करोड़ों कमा लेते हैं। प्रियंका ने ट्वीट के जरिए लगभग 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है।

2. सोनाक्षी सिन्हा :-
सोनाक्षी सिन्हा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। अब हों भी क्यों न, सोनाक्षी के टि्वटर पेज पर कई ब्रांड के प्रमोशन मिल जाएंगे। सोनाक्षी एक ट्वीट के लिए इन कंपनियों से 4-5 लाख रुपये लेती हैं। यानी कि एक महीने में 20 ट्वीट भी कर दिए तो करोड़ों की कमाई हो जाती है। इसके अलावा सोनाक्षी के 52 लाख फालोअर्स हैं जिनके जरिए भी उन्हें काफी पैसे मिलते हैं।

3. शाहिद कपूर :-

एक्टर शाहिद कपूर के टि्वटर एकाउंट पर करीब 60 लाख से ज्यादा फालोअर्स हैं। शाहिद ने अब तक 6 हजार से ज्यादा ट्वीट किए हैं। इनमें से कुछ ट्वीट के उन्होंने 12 लाख रुपये तक लिए हैं।

4. नेहा धूपिया :-
नेहा धूपिया भले ही ज्यादा फिल्मों में नजर न आएं लेकिन टि्वटर के जरिए उनकी कमाई जारी है। नेहा एक प्रमोशनल ट्वीट के लिए 1-2 लाख रुपये तक चार्ज लेती हैं।  

5. कपिल शर्मा :-
टि्वटर पर कमाई के मामले में कॉमेडियन कपिल शर्मा भी पीछे नहीं हैं। कपिल भी एक ट्वीट के 1-5 लाख रुपये तक लेते हैं। कपिल के टि्वटर पर 36 लाख फालोअर्स हैं।

inextlive from Bollywood News Desk

 

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk