रानीडीहा में सैनिक की पत्‍‌नी को बनाया निशाना

तीन घंटे बाद मामले की जांच करने पहुंची पुलिस

GORAKHPUR: शहर में बे2ाौफ चेन लुटेरों ने शनिवार को महिला के गले से चेन लूट ली। बदमाशों के हमले में महिला घायल हो गई। घटना 2ाोराबार एरिया के रानीडीहा चौराहे के पास हुई। पीडि़त महिला के पति असोम राइफल्स में तैनात हैं। वारदात की सूचना देने के लिए महिला ने थानेदार को फोन किया तो बात नहीं हो सकी। एसएसपी को मामले की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस तीन घंटे के बाद मौके पर पहुंची।

चौराहे से घर लौट रही थी महिला

रानीडीहा मोहल्ला निवासी मनोज सिंह असोम राइफल्स में तैनात हैं। उनकी पत्नी सुनीता और परिवार के अन्य सदस्य यहां रहते हैं। शनिवार दोपहर सुनीता किसी काम से चौराहे पर गई। वापस लौट रही थीं। त5ाी बाइक सवार दो युवक पहुंचे। झपट्टा मारकर पुलिस ने चेन लूट ली। बदमाशों के हमले में महिला के गले पर 2ारोंच पड़ गई। चेन का लॉकेट टूटकर सड़क पर गिर गया। महिला के शोर मचाने पर लोग जुट गए। लोगों ने पुलिस को बताया कि काफी कम उम्र के बदमाश काफी देर से मोहल्ले में बाइक लेकर घूम रहे थे।