पुरी (एएनआई)। Chandrayaan-3 भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) शुक्रवार को अपना तीसरा मिशन, चंद्रयान-3 लॉन्च कर दिया है। मिशन का लक्ष्य चंद्रमा पर उतरना और उसकी सतह का पता लगाना है। इसरो ने सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र, श्रीहरिकोटा से चंद्रयान-3 लॉन्च किया। स्पेसक्राफ्ट जीएसएलवी मार्क 3 (एलवीएम 3) हेवी-लिफ्ट लॉन्च वेहिकल पर लॉन्च हुआ। इसरो के इस लाॅन्च मिशन पर पूरी दुनिया की निगाहें हैं। सक्सेसफुल सॉफ्ट लैंडिंग भारत अमेरिका, रूस और चीन के बाद यह उपलब्धि हासिल करने वाला चौथा देश बन जाएगा। जानें चंद्रयान-3 लॉन्च से जुड़ा पल-पल का अपडेट...
चंद्रयान-3 लॉन्च
इसरो ने सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र, श्रीहरिकोटा से चंद्रयान-3 लॉन्च किया। स्पेसक्राफ्ट जीएसएलवी मार्क 3 (एलवीएम 3) हेवी-लिफ्ट लॉन्च वेहिकल पर लॉन्च हुआ।

पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया
पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा कि जहां तक भारत के अंतरिक्ष क्षेत्र का सवाल है, 14 जुलाई 2023 हमेशा सुनहरे अक्षरों में अंकित रहेगा। चंद्रयान-3, हमारा तीसरा चंद्र मिशन, अपनी यात्रा पर निकल जाएगा। यह उल्लेखनीय मिशन हमारे राष्ट्र की आशाओं और सपनों को आगे बढ़ाएगा।


श्रीहरिकोटा में उलटी गिनती जारी
#चंद्रयान3 | SDSC-SHAR, श्रीहरिकोटा में उलटी गिनती जारी है। एल110 स्टेज में प्रोपलेंट भरने का काम पूरा हो गया है। इसरो का कहना है कि C25 स्टेज में प्रोपलेंट भरना शुरू हो रहा है

सुदर्शन पटनायक ने की कामना
चंद्रयान-3 के सक्सेसफुल लाॅन्चिंग को लेकर बड़े पैमाने पर दुआ की जा रही है। फेमस सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने इसरो के नवीनतम अंतरिक्ष मिशन की सफलता की कामना की।

National News inextlive from India News Desk