लाल ग्रह पर एलियन
नासा के सैटेलाइट क्यूरोसिटी रोवर ने इस महीने के शुरुआत में ही मंगल ग्रह की कुछ तस्वीरें खींची हैं। लाल ग्रह पर पानी और जीवन की तलाश में घूम रहा यह सैटेलाइट इस बार नई जानकारी लेकर आया है। दरअसल इसने मंगह ग्रह पर एक अजीबोगरीब चीज देखी, हालांकि जब उसे जूम करके देखा गया तो पता चला कि वह एक एलियन है। जो लगभग केकड़े जैसा नजर आ रहा है।
लोगों में है मतभेद
लाल ग्रह पर देखा गया यह केकड़ा थोड़ा अलग है। यानी कि इसके पैर काफी बड़े हैं और यह काफी विशालकाय है। वैसे कुछ लोग इसे एक पेड़ भी मान रहे हैं। खैर पेड़ हो या जीव, साइंटिस्टों को इस बात की खुशी है कि, यह जीवन होने का सबूत देता है। फिलहाल यह फोटो सोशलमीडिया पर काफी वायरल हो रही है। इस फोटो में केकड़ा किसी गुफा में जाता दिख रहा है। कुछ लोग तो यह भी बता रहे हैं कि, यह 1979 में आई फिल्म 'एलियन' वाला जीव है, जिसकी शक्ल केकड़े जैसी होती है।
Hindi News from World News Desk
International News inextlive from World News Desk