चेतावनी चिन्ह लगा
अक्सर इंसानों द्वारा पुल से छलांग लगाकर सुसाइड करने के मामले सामने आते रहते हैं। कई पुल तो आज इसके लिए मशहूर हो चुके हैं। लोग उन्हें सुसाइड प्वाइंट के बारे में जानते हैं, लेकिन आज हम आपको स्कॉटलैंड के उस पुल के बारे में बताएंगे जहां पर इंसान नहीं बल्कि कुत्ते कूदकर सुसाइड करते हैं। यह पुल करीब 50 फीट का है। जिसमें अब तक करीब 600 कुत्तों ने छलांग लगाई है। हालांकि इनमें से सिर्फ 50 कुत्तों की मौत हुई है। यह आज इस पुल का रहस्य माना जाता है। यहां से कुत्तों के आत्महत्या का मामला काफी चर्चा में आ चुका है, लेकिन यहां पर ऐसा क्यो है। यह एक बड़ा राज है। इसका पता नही चल सका है। हालांकि जगह के चर्चा में आने के बाद से कुत्तों के मालिकों के लिए एक चेतावनी चिन्ह लगा दिया गया है। जिस पर साफ लिख दिया गया है कि अपने कुत्तों का ध्यान रखें।

कुत्‍तों का सुसाइड प्‍वाइंट,जानें क्‍यों अब तक 600 ने लगाई छलांग

ऊदबिलाव काफी ज्यादा

सबसे खास बात तो यह है कि यहां पर छलांग लगाने वाले कुत्तों में सबसे ज्यादा संख्या उनकी है जिनकी नाक लंबी होती है। यहां के इस रहस्य को लेकर लोगों का कहना है कि यहां पर पर एक औरत की आत्मा करीब 100 साल से भटक रही है। यही आत्मा कुत्तों की जान लेती हैं। वहीं इस संबंध में वैज्ञानिकों का कहना है कि पुल के नीचे और आसपास ऊदबिलाव काफी ज्यादा हैं। उनकी महक कुत्तों की नाक में जैसे ही जाती है तो वे इधर-उधर भागने लगते हैं। जिसके बाद वह अक्सर पुल से नीचे की ओर भी कूद जाते हैं।

यहां भी क्लिक करें: भारत का इकलौता शहर, जहां नहीं चलते रुपये पैसे..

कुत्‍तों का सुसाइड प्‍वाइंट,जानें क्‍यों अब तक 600 ने लगाई छलांग

यहां भी क्िलक करें: बेटी को लेने आए फरिश्ते के साथ मां ने ली सेल्फी


Weird News inextlive from Odd News Desk

 

Weird News inextlive from Odd News Desk